Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुनिया की सबसे गंदी नदियां

हमें फॉलो करें दुनिया की सबसे गंदी नदियां
, शुक्रवार, 16 जनवरी 2015 (12:11 IST)
भारत की गंगा और यमुना जितनी पवित्र मानी जाती हैं, उतनी ही प्रदूषित भी हैं। लेकिन दुनिया में कई और नदियां हैं, जो काफी प्रदूषित हैं। इनमें अमेरिकी नदियां भी शामिल हैं। देखते हैं कुछ अहम प्रदूषित नदियों को।

कुयाहोगा (अमेरिका) : ओहायो प्रांत में 1950 के दशक में अचानक यह नदी उस वक्त सुर्खियों में आई, जब इसमें आग लग गई। बाद में पता चला कि उद्योगों की वजह से प्रदूषित नदी के तट पर तेल की धार फैली थी, जिसमें आग लगी। इसके बाद पर्यावरण विशेषज्ञों ने इसे साफ करने की योजनाएं शुरू कीं।

मातांजा (अर्जेंटीना) : राजधानी ब्यूनस आयर्स के पास बहती यह नदी करीब 35 लाख लोगों की सेवा करती है। लेकिन हाल के दिनों में यह बुरी तरह गंदगी का शिकार हुई है। इसके लिए करोड़ों डॉलर की राशि 1993 में निर्धारित की गई लेकिन सालों बाद पता चला कि इसका कुछ हिस्सा ही सही जगह खर्च हो पाया।
webdunia

सीटारम (इंडोनेशिया) : इसे दुनिया की सबसे गंदी नदियों में गिना जाता है। पिछले 20 साल में इसके आस पास 50 लाख की आबादी बसी है। इसके साथ ही प्रदूषण और गंदगी भी बढ़ी, जिससे निपटने के उपाय नहीं किए गए। इसके संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति की सेहत खतरे में बताई जाती है।

बूढ़ी गंगा (बांग्लादेश) : बांग्लादेश की राजधानी में करीब 40 लाख लोग रहते हैं। उन्हें हर रोज जल प्रदूषण से निपटना पड़ता है। मिलों और फैक्ट्रियों का कचरा सीधा नदी में जाता है। यहां मरे हुए जानवर, नाले, सीवेज और प्लास्टिक भी पहुंचते हैं, जो बूढ़ी गंगा को और गंदी कर रहे हैं।

गंगा (भारत) : भारत की सबसे पवित्र मानी जाने वाली गंगा नदी देश की सबसे प्रदूषित नदियों में गिनी जाती है। धार्मिक कर्म कांड भी इस नदी को काफी गंदा करते हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने इसे साफ करने का बीड़ा उठाया है और गंगा पुनर्जीवन नाम का मंत्रालय भी बनाया है।

यमुना (भारत) : भारत की दूसरी सबसे पवित्र समझी जाने वाली यमुना नदी की भी वही हालत है, जो गंगा की। राजधानी दिल्ली और ताजमहल के शहर आगरा से होकर गुजरने वाली यमुना तो इतनी गंदी हो गई है कि कई जगहों पर सिर्फ नाले की तरह दिखती है।

जॉर्डन (जॉर्डन) : मध्यपूर्व की इस नदी की तुलना आकार में तो नहीं लेकिन महत्व में गंगा से जरूरी की जा सकती है। इस्राएल, फलीस्तीन और जॉर्डन से होकर गुजरने वाली इसी नदी के किनारे ईसा महीस का बपतिस्मा किया गया। लेकिन गंदगी में भी यह गंगा को टक्कर दे रही है।

पीली नदी (चीन) : लांझू प्रांत के लोग उस वक्त हक्के बक्के रह गए, जब उन्होंने एक दिन देखा की पीली नदी के जल का रंग लाल पड़ गया है। किसी अनजाने सीवर से आए प्रदूषित पानी ने इसका रंग बदल दिया। चीन ने तेजी से आर्थिक विकास किया है, जिसकी कीमत नदियों को भी चुकानी पड़ी है।

मिसीसिपी (अमेरिका) : इस नदी के किनारे प्रदूषण इतना ज्यादा है कि उसे डेड जोन कहा जाता है। नदी का प्रदूषण सागर तक पहुंचता है। यह अमेरिका के 31 और दो कनाडेयाई राज्यों से होकर बहती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi