Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या वाकई दांत चमकाते हैं टूथपेस्ट

हमें फॉलो करें क्या वाकई दांत चमकाते हैं टूथपेस्ट
, शनिवार, 14 जनवरी 2017 (11:50 IST)
ज्यादातर टूथपेस्ट दांत चमकाने का दावा करते हैं। लेकिन यह दावा पूरी तरह सच नहीं है, ऐसे टूथपेस्ट खासतौर पर दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं।
कैसे बनते हैं दांत : चार अलग अलग ऊतकों से बनने वाले दांत इंसान के शरीर में सबसे मजबूत संरचना हैं। इन ऊतकों को पल्प, डेन्टिन, इनैमल और सीमेंटम कहा जाता है।
 
कैसे काम करते हैं दांत : पल्प दांत का सबसे भीतरी हिस्सा होता है। पल्प के साथ तंत्रिका कोशिकाएं और रक्त वाहिकाएं जुड़ी होती हैं। खून का बहाव मसूड़ों व दांतों को स्वस्थ रखता है। तंत्रिका कोशिकाएं चबाने के लिए जरूरी दबाव पैदा करने में मदद करती हैं।
 
व्हाइटनिंग टूथपेस्ट का असर : दांत सफेद करने वाले टूथपेस्ट टूथ इनैमल (दंतवल्क) पर हमला करते हैं। कई टूथपेस्टों में ऐसे केमिकल होते हैं जो इनैमल को क्षतिग्रस्त करते हैं। बाहरी कवच के घिसने से दांत बेहद खुरदरा हो जाता है।
 
फायदे से ज्यादा नुकसान : बाहरी परत के घिसने के बाद दांतों चाय, कॉफी या वाइन आदि के धब्बे जल्दी लगने लगते हैं। दांत ज्यादा फीके दिखने लगते हैं।
 
चेतावनी : डॉक्टर चेतावनी देते हैं कि दांत सफेद करने वाले टूथपेस्ट का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से दांतों को फायदे कम और नुकसान ज्यादा पहुंच सकता है।
 
ब्लीचिंग भी असरहीन : दांत चमकाने के लिए घर की जाने वाली ब्लीचिंग भी बहुत फायदेमंद नहीं है। ब्लीचिंग जेल में दांत साफ करने के लिए जरूरी तत्व बहुत कम मात्रा में होते हैं।
 
जबरदस्त उपाय : दांतों को चमकाने के बजाए स्वथ्य रखना ज्यादा अहम है। लिहाजा समय समय पर मसूड़ों की मालिश, हर बार खाना खाने के बाद अच्छे से मसूड़ों को रगड़ते हुए कुल्ला करना आसान और कारगर उपाय हैं।
 
डॉक्टर के पास जाएं : दांतों में परेशानी होने पर डेन्टिस्ट के पास जाना चाहिए। यह तरीका भले ही थोड़ा खर्चीला हो लेकिन दांत की असहनीय पीड़ा से बचा सकता है। साथ ही मुंह की सेहत भी अपडेट रहेगी।
 
रिपोर्ट: ओंकार सिंह जनौटी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क़ुरान ने हमलावरों से बचाई एक हिंदू की जान