Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कहां हैं सबसे ज्यादा भाषाएं

Advertiesment
Where most languages
दुनियाभर में कुल 6,500 भाषाएं बोली जाती हैं। हालांकि 2000 से ज्यादा भाषाओं के बोलने वाले 1000 से भी कम बचे हैं। सबसे ज्यादा लोग मैंडरिन बोलते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा भाषाएं किस देश में हैं? देखिए...
*ब्राजील (229)
पुर्तगाली देश में सबसे ज्यादा बोले जानी वाली भाषा है।
 
*ऑस्ट्रेलिया (245)
यहां 99% साक्षरता दर है और आबादी के हिसाब से यह एक बहुभाषी देश है।
 
*कैमरून (281)
अंग्रेजी और फ्रेंच इस अफ्रीकी देश की राष्ट्रीय भाषाएं हैं।
 
*मेक्सिको (289)
इनमें से 280 भाषाएं तो आदिवासियों की हैं।
 
चीन (300)
70 फीसदी देशवासी मैंडरिन की ही कोई बोली बोलते हैं।
 
*अमेरिका (422)
इनमें से 211 यानी आधी भाषाएं प्रवासी लेकर आए।
 
*भारत (454)
हिंदी और अंग्रेजी देश की संपर्क भाषाएं हैं लेकिन हर राज्य में अपनी दर्जनों भाषाएं हैं।
 
*नाइजीरिया (526)
इतनी भाषाओं के बावजूद अंग्रेजी ही देश की राष्ट्रीय भाषा है।
 
*इंडोनेशिया (707)
98 स्थानीय भाषाएं ऐसी हैं जिन पर विलुप्त हो जाने का खतरा मंडरा रहा है।
 
*पापुआ न्यू गिनी (839)
यूरोप में जितनी भाषाएं बोली जाती हैं उससे दोगुनी इस छोटे से देश में हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंदर के कारण छिड़ी जंग, 20 लोगों की मौत