suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुर्घटना से बचने के लिए अशुभ ग्रहों की शांति के उपाय

Advertiesment
Accidents Planet
इससे पहले हमने 'जानें अपना भविष्य', 'दुर्घटना के पूर्व समय का पता कैसे लगाएं' और 'कुंडली में दुर्घटना के योग' तथा 'कुंडली के दुर्घटना योग से बचने के उपाय' जाने। 


 
अब हम जानेंगे कि दुर्घटना से बचने के लिए अशुभ ग्रहों की शांति के लिए क्या उपाय करें : - 
 
 
webdunia


 


सूर्य : सूर्य को जल दें। पिता की सेवा करें। गेहूं और तांबे का बर्तन दान करें।
 

 
webdunia


 


चंद्र : किसी मंदिर में कुछ दिन कच्चा दूध और चावल रखें। माता की सेवा करें। चंद्र के लिए चावल, दूध एवं चांदी की वस्तुएं दान करें।
 

 
webdunia


 


मंगल : मंगलवार को बंदरों को भुना हुआ गुड़ और चने खिलाएं। बड़े भाई-बहन की सेवा करें। मंगल के लिए साबुत मसूर की दाल दान करें। 
 
 
webdunia


 


बुध : तांबे के पैसे में सुराख करके बहते पानी में बहाएं। फिटकरी से दांत साफ करें। साबुत मूंग का दान करें। मां दुर्गा की आराधना करें। 
 

 
webdunia


 


बृहस्पति : केसर का तिलक रोजाना लगाएं। कुछ मात्रा में केसर खाएं और नाभि या जीभ पर लगाएं। चने की दाल या पीली वस्तु का दान करें।
 
 
webdunia

 


शुक्र : गाय की सेवा करें। घर तथा शरीर को साफ-सुथरा रखें। गाय को हरा चारा डालें। दही, घी, कपूर का दान करें। 
 
 
webdunia


 


शनि : शनि के दिन पीपल पर तेल का दीया जलाएं। किसी बर्तन में तेल लेकर उसमें अपनी छाया देखें और बर्तन तेल के साथ दान करें। हनुमानजी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें। काले साबुत उड़द एवं लोहे की वस्तु का दान करें। 

 
webdunia


 
राहु : जौ या मूली या काली सरसों का दान करें।
 
 
webdunia

 


केतु : चींटियों को शकर मिश्रित आटा खिलाएं। काला सफेद कंबल कोढ़ी (कुष्ठ रोग से पीड़‍ित) व्यक्ति को दान करें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi