Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए हस्तरेखा के कौन-से योग बनाते हैं वैद्य या डॉक्टर...

Advertiesment
Hast Rekha
जानिए हस्त रेखा के अनुसार वैद्य या डॉक्टर बनने के लिए आपके हाथों में कौन-कौन से योग होना चाहिए। 



 

वैद्य या डॉक्टर बनने के लिए आपके हाथों में होना चाहिए निम्नलिखित योग-
 
1. जिसके हाथ के मंगल व बुध पर्वत उच्च हो, अंगुलियां लंबी, समकोण होकर आगे से गोल, पतली या चपटी हो, साथ ही सभी उंगलियों की द्वितीय गांठ पुष्ट हो, बुध पर्वत पर तीन-चार खड़ी रेखाएं हथेली मजबूत हो और सूर्य रेखा तथा मस्तक रेखा गहरी हो, वह वैद्य या डॉक्टर होता है। 
 
 
webdunia


 


2. जिसके हाथ का चन्द्र पर्वत उच्च और मोटा हो तथा सूर्य रेखा स्पष्ट व बलवान हो, वह नाड़ी विशेषज्ञ होता है। 
 
 
webdunia


 


3. जिसके हाथ में सूर्य रेखा प्रबल हो, बुध पर्वत उच्च हो, उस पर छोटी-छोटी खड़ी तीन रेखाएं हों, अंगुलियां लंबी हों एवं उनका प्रथम पर्व गांठदार हो, हृदय रेखा, मस्तक रेखा पुष्ट हो, चन्द्र-शुक्र पर्वत समान हो, वह किसी विशेष रोग का विशेषज्ञ होता है। 
 
 
webdunia


 


4. जिसके हाथ का मध्य भाग पुष्ट हो, अंगुलियों के अग्रभाग मोटे हों तथा सूर्य रेखा प्रबल हो, वह पशु चिकित्सक होता है। 
 

 
webdunia

 


5. जिस स्त्री का हाथ गोल, पतला, चपटा और हथेली सुदृढ़ हो, साथ ही बुध पर खड़ी रेखाएं हों, चन्द्र-शुक्र उच्च हो, वह नर्स होती है। 
 

 
webdunia


 


6. जिसके हाथ में बुध पर्वत पर छोटी-छोटी खड़ी रेखाएं निकलें और मंगल पर्वत उच्च हो उस पर खड़ी दो रेखाएं हों, वह रसायन शास्त्रज्ञ होता है।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi