Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या आपके हाथ में हैं चित्रकार एवं कलाकार योग

Advertiesment
The Artistic Hand
हथेलियों में छुपे हैं चित्रकार बनने के योग


 
चित्रकार एवं कलाकार बनने के लिए आपके हाथों में होना चाहिए निम्नलिखित योग-
 
1. जिस जातक के हाथ में चन्द्र उठा होकर मणिबंध रेखा को दबाए व मस्तक रेखा लंबी व टेढ़ी हो, अंगुलियां नुकीली व बिना गांठ की हों तथा सूर्यागुंली पुष्ट होकर प्रथम पर्व चौड़ा आगे का हिस्सा गोल एवं पतला हो, वह काल्पनिक चित्रकार होता है।
 

 
webdunia


 


2. जिस जातक के हाथों की अंगुलियां लंबी हों, मस्तक रेखा सीधी एवं अनामिका अंगुली समकोण हो वह ऐतिहासिक चित्रकार होता है।
 

 
webdunia


 


3. जिस जातक के हाथों की अंगुलियां गोल, चपटी, पतली हो तथा अनामिका सीधी और लंबी हो एवं  सूर्य पर्वत बुध पर्वत को दबाए, वह व्यंग्य (कार्टून) चित्रकार होता है।
 
 
webdunia


 


4. जिसके हाथ की अंगुलियां लंबी और अनामिका का प्रथम पर्व पुष्ट हो वह छोटे-छोटे चित्र बनाने वाला ड्रांइग मास्टर होता है।
 

 
webdunia


 


5. जिसकी अंगुलियां समकोण हों, शुक्र क्षेत्र उठा हो तथा उस पर गहरी रेखाएं फैली हों एवं मस्तक रेखा से एक शाखा निकलकर बुध क्षेत्र पर जा रही हो, वह नाट्य कलाकार होता है।
 
 
webdunia


 


6. जिसके हाथ की अनामिका गोल, पतली, लंबी हो तथा सभी अंगुलियां अलग-अलग रहें एवं अंगूठा पीछे की ओर मुड़ा हो और चन्द्र, बुध उच्च हो वह नाट्य कला में सूत्रधार होता है।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi