Literature Vijay Shankar %e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8 108072600016_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जन्मस्थान

Advertiesment
जन्मस्थान
WDWD


किसी को नहीं रहता याद
कहाँ गिरा था वह पहली बार धरती पर

कहाँ जना गया
किस ठौर पड़ी थी उसकी सोबत?

आसान नहीं है सर्वज्ञों के लिए भी यह जान लेना
कि क्यों पैदा होता है कोई?

कितने ईसा
कितने बुद्ध

कितने राम
कितने रहमान

कितने फुटपाथ
कितने अस्पताल

कितने रसोईघर
कितने मैदान

कितने महल
कितने अस्तबल
कौन पार पा सकता है जच्चाघरों से?

कैसे बता सकती हैं खानाबदोश जातियाँ
किस तंबू में जनी गयीं वे

किस देस-घाट का पानी पीकर
चली आई अयोध्या तक...।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi