Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

औरंगाबाद लोकसभा सीट परिचय

हमें फॉलो करें औरंगाबाद लोकसभा सीट परिचय
परिचय : महाराष्ट्र का एक महानगर है औरंगाबाद। विश्‍वभर में यह अजंता और एलोरा की प्रसिद्ध बौद्ध गुफाओं के लिए जाना जाता है। यह प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है। मुगल शहंशाह औरंगजेब के नाम से इस शहर का नाम औरंगाबाद रखा गया। यह एक प्रख्यात पर्यटन स्थल भी है।
 
जनसंख्‍या : जनगणना 2011 के अनुसार इस शहर की जनसंख्‍या 11 लाख 80 हजार है। हालांकि एक अनुमान के मुताबिक यहां की जनसंख्‍या 12 लाख से ज्‍यादा है।
 
अर्थव्यवस्था : यहां का पैठण हस्तशिल्प केंद्र प्रसिद्ध है। यह पैठणी साड़ियों के लिए भी जाना जाता है। रेशमी साड़ियों पर जरी का काम यहां पीढ़ियों से चल रहा है। यह शहर हिमरू शालों के लिए भी प्रसिद्ध है। यह प्रदेश के व्‍यापार और उद्योग का प्रमुख केंद्र है।

मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक इस संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 15 लाख 89 हजार 393 है, जिनमें 8 लाख 46 हजार 23 पुरुष और 7 लाख 43 हजार 370 महिलाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : यह मध्य-पश्चिम महाराष्ट्र राज्य के पश्चिमी भारत में कौम नदी के तट पर स्थित है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : वर्तमान में यहां शिवसेना के चंद्रकांत खेरे सांसद हैं। खेरे शिवसेना के बैनर पर 1999 से लगातार सांसद हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नासिक लोकसभा सीट परिचय