Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गांधीनगर लोकसभा सीट परिचय

हमें फॉलो करें गांधीनगर लोकसभा सीट परिचय
परिचय : गांधीनगर को चंडीगढ़ के बाद भारत का दूसरा नियोजित शहर माना जाता है। साबरमती नदी के तट पर स्थित गुजरात की राजधानी गांधीनगर का नाम गांधीजी के नाम पर रखा गया है। इस शहर को हरित नगर या ग्रीन सिटी भी कहा जाता है। 1996 में इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी सांसद रह चुके हैं। 1989 में वरिष्ठ नेता शंकरसिंह वाघेला ने भी इस सीट से संसद में प्रतिनिधित्व किया।   
 
जनसंख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुता‍बिक, गांधीनगर की कुल आबादी 19 लाख 33 हजार 986 है।
 
अर्थव्यवस्था : गांधीनगर एशिया का सबसे बड़ा होलसेल कपड़ा मार्केट है। इसे गुजरात और पश्चिमी भारत का वाणिज्यिक हृदय कहा जाता है। 30 क्षेत्रों में बंटे इस शहर के हर क्षेत्र में खरीदारी केंद्र की व्यवस्था है।
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुता‍बिक यहां कुल 17 लाख 33 हजार 972 मतदाता हैं, जिसमें 9 लाख 744 पुरुष और 8 लाख 33 हजार 228 महिलाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : गांधीनगर अहमदाबाद शहर से 35 किलोमीटर पूर्वोत्तर में साबरमती नदी के दाएं तट पर स्थित है। यह 649 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : गांधीनगर लोकसभा सीट गुजरात की सबसे अहम और वीआईपी सीटों में से एक है। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी यहां सांसद हैं। आडवाणी ने लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस के ईश्वरभाई पटेल को पराजित किया था। आडवाणी लोकसभा चुनाव 1998 से लगातार इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रखे हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर होली के लिए प्राकृतिक रंग प्रशिक्षण शुरू