Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुल्तानपुर लोकसभा चुनाव सीट परिचय

हमें फॉलो करें सुल्तानपुर लोकसभा चुनाव सीट परिचय
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी :
मेनका गांधी (भाजपा), संजय सिंह (कांग्रेस)
उत्‍तर प्रदेश का महत्‍वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है सुल्तानपुर। यहां लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन रायबरेली और अमेठी की तरह यह सीट वीवीआईपी नहीं बन सकी। इस बार यहां भाजपा की मेनका गांधी और कांग्रेस के संजय सिंह के बीच मुकाबला है। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के वरुण गांधी ने बसपा प्रत्‍याशी को पराजित यहां कमल खिलाया था। 
 
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के बीच है। कहीं-कहीं कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। राज्य में बसपा 38, सपा 37 और रालोद 3 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ने 2 सीटें अपने गठबंधन सहयोगी अपना दल के लिए छोड़ी हैं। 
 
यहां राहुल गांधी (अमेठी), सोनिया गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी), अखिलेश यादव (आजमगढ़), डिंपल यादव (कन्नौज), फिल्म अभिनेता रविकिशन (गोरखपुर) समेत कई अन्य हस्तियों की किस्मत दांव पर है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने 72 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ अमेठी और रायबरेली सीटें आई थीं। मायावती की बसपा तो खाता भी नहीं खोल पाई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रायबरेली लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम