Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उन्नाव लोकसभा चुनाव 2019 सीट परिचय

हमें फॉलो करें उन्नाव लोकसभा चुनाव 2019 सीट परिचय
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी :
साक्षी महाराज (भाजपा), अन्नू टंडन (कांग्रेस)
उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट काफी अहम मानी जाती है। इस बार के चुनाव में भाजपा के साक्षी महाराज और कांग्रेस की अन्‍नू टंडन के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में साक्षी महाराज ने सपा के अरुण शंकर को पराजित कर यहां जीत दर्ज की थी।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के बीच है। कहीं-कहीं कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। राज्य में बसपा 38, सपा 37 और रालोद 3 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ने 2 सीटें अपने गठबंधन सहयोगी अपना दल के लिए छोड़ी हैं। 
 
यहां राहुल गांधी (अमेठी), सोनिया गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी), अखिलेश यादव (आजमगढ़), डिंपल यादव (कन्नौज), फिल्म अभिनेता रविकिशन (गोरखपुर) समेत कई अन्य हस्तियों की किस्मत दांव पर है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने 72 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ अमेठी और रायबरेली सीटें आई थीं। मायावती की बसपा तो खाता भी नहीं खोल पाई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल सीट की चिंता में मतदान करना भूले दिग्विजय, मोदी का कटाक्ष