Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोपाल के चुनावी रण में अब इस बड़े संत की एंट्री, दिग्विजय को दिया जीत का आशीर्वाद

Advertiesment
हमें फॉलो करें भोपाल के चुनावी रण में अब इस बड़े संत की एंट्री, दिग्विजय को दिया जीत का आशीर्वाद

विशेष प्रतिनिधि

भोपाल लोकसभा सीट पर चुनाव ने अब दिलचस्प मोड़ ले लिया है। हिंदू धर्म के साधु-संतों की एंट्री के बाद अब जैन समाज के प्रसिद्ध संत चुनावी मैदान में उतर आए हैं।
 
कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को जैन समाज के प्रसिद्ध संत आचार्य श्री पुष्पदंत महाराज ने जीत का आशीर्वाद लिया। आचार्य श्री ने दिग्विजयसिंह को आशीर्वाद देने के साथ भोपाल की जनता से भी दिग्विजय को जीत दिलवाने का भी आग्रह किया।

रोम-रोम हुआ पुलकित : आचार्य श्री पुष्पदंत महाराज ने दिग्विजय को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जब मैंने सुना कि दिग्विजयसिंह भोपाल से चुनाव लड़ रहे हैं तो मेरा रोम-रोम पुलकित हुआ है। अब मध्यप्रदेश के भाग्य जग रहे हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें चुनकर लाएं।
 
अनुभवी हैं दिग्विजय : आचार्य श्री ने कहा कि ये भोपाल और जैन समाज के लिए सौभाग्य का विषय है कि राजनीति के इतने अनुभवी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा से प्रत्याशी हैं, उनके लिए बहुत-बहुत आशीर्वाद है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पति के लिए 'महारानी' प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का कार्यकर्ताओं से भावुक मिलन