Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आप से गठबंधन को लेकर राहुल गांधी ने बुलाई अहम बैठक, नेताओं से जानेंगे राय

Advertiesment
हमें फॉलो करें Aam Aadmi Party
, सोमवार, 25 मार्च 2019 (09:23 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों पर सरगर्मियां अभी भी तेज हैं। दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने घर पर एक अहम बैठक बुलाई है।
webdunia
खबरों के मुताबिक इस बैठक में दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित, तीनों कार्यकारी अध्यक्ष और दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको भी मौजूद रहेंगे। खबरों के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आप के साथ गठबंधन पर फैसला ले सकती है।
 
उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से दिल्ली की परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे और दिल्ली के कांग्रेस नेताओं की राय जानेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गिरीराज सिंह को मिलेगी कन्हैया कुमार की चुनौती, भाकपा ने बेगुसराय से बनाया उम्मीदवार