Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तेजी से बढ़ी अमित शाह की संपत्ति, 7 साल में हुई 3 गुना

हमें फॉलो करें तेजी से बढ़ी अमित शाह की संपत्ति, 7 साल में हुई 3 गुना
गांधीनगर , रविवार, 31 मार्च 2019 (09:37 IST)
गांधीनगर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। शाह के हलफनामे से पता चलता है कि उनकी संपत्ति पिछले सात साल में तीन गुना बढ़ी है।

हलफनामे के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी की चल और अचल संपत्ति 2012 के 11.79 करोड़ रुपए से बढ़कर 38.81 करोड़ रुपए हो गई है। इसके अनुसार, 38.81 करोड़ रुपए की संपत्ति में 23.45 करोड़ रुपए की विरासत में मिली संपत्ति, चल और अचल संपत्ति भी शामिल है।

नामांकन दाखिल करते समय शाह के पास 20,633 रुपए नकदी थे, जबकि उनकी पत्नी के पास 72,578 रुपए थे।

हलफनामे के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी के कई बैंक बचत खाते में 27.80 लाख रुपए थे और 9.80 लाख रुपए के फिक्सड डिपॉजिट हैं। शाह और उनकी पत्नी की आमदनी उनकी नई आयकर विवरणी (आईटीआर) के मुताबिक 2.84 करोड़ रुपए है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गाजा पट्टी से इसराइल पर दागे गए पांच रॉकेट, इसराइली टैंकों ने दिया जवाब