Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने जारी की छठी लिस्ट, उमा भारती को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

हमें फॉलो करें लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने जारी की छठी लिस्ट, उमा भारती को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
, शनिवार, 23 मार्च 2019 (20:16 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर को मध्यप्रदेश की मुरैना लोकसभा सीट से, जयंत सिन्हा को झारखंड की हजारीबाग सीट से तथा श्रीपद यशो नाइक को गोवा उत्तर सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।
 
केंद्रीय मंत्री उमा भारती को चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया है और उन्हें पार्टी संगठन में जिम्मेदारी सौंपते हुए उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
भाजपा ने शनिवार रात अपने लोकसभा उम्मीदवारों की 6ठी सूची जारी की और इसके साथ ही पार्टी ने अब तक 286 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। तोमर को इस बार मुरैना सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है जबकि पिछली बार वे ग्वालियर सीट से निर्वाचित हुए थे।
 
हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से सांसद अनुराग ठाकुर को फिर इसी सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह को जबलपुर सीट से टिकट दिया गया है।
 
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में 6ठी सूची जारी करते हुए कहा कि उमा भारती ने इस बार चुनाव न लड़ने और पार्टी संगठन के लिए काम करने की इच्छा जताई थी जिसे स्वीकार करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
 
मध्यप्रदेश के लिए जारी लोकसभा उम्मीदवारों की सूची में 5 टिकट कटे हैं। मुरैना से अनूप मिश्रा की जगह नरेंद्र सिंह तोमर को और शहडोल से हिमाद्रि सिंह को टिकट मिला है। हिमाद्रि सिंह होली से 1 दिन पहले 20 मार्च को भाजपा में शामिल हुईं। उनके पिता (स्व.) दलबीर सिंह कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। 
 
शहडोल लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद ज्ञानसिंह की बजाय हिमाद्रि सिंह का नाम आगे बढ़ाने के पीछे चुनाव शून्य घोषित किए जाने वाला अदालत का फैसला माना जा रहा है। अदालत ने ज्ञानसिंह के उपचुनाव को शून्य घोषित कर दिया था जिसके चलते पार्टी को डर था कि कहीं आगे अयोग्यता जैसा कोई कानूनी पेंच न फंस जाए।
 
इसी तरह उज्जैन से चिंतामणि मालवीय का टिकट काटकर अनिल फिरोजिया को दिया गया है और बैतूल में ज्योति धुर्वे का टिकट काटकर दुर्गादास उईके को चुनाव मैदान में उतारा गया है। भिंड से भगीरथ प्रसाद की जगह संध्या राय को टिकट मिला है।
 
6ठी लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम-

उत्तर गोवा- श्रीपाद यशो नाइक
दक्षिण गोवा- नरेन्द्र केशव सवायकर 
मुरैना- नरेन्द्र सिंह तोमर
भिंड (सुरक्षित)- संध्या राय 
टीकमगढ़ (सु.)- वीरेन्द्र कुमार खटीक
दमोह- प्रह्लाद पटेल
सतना- गणेश सिंह
रीवा- जनार्दन मिश्र
सीधी- रीति पाठक
शहडोल (सु़.) हिमाद्रि सिंह
जबलपुर- राकेश सिंह
मंडला (सु़.)- फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद- राव उदय प्रताप सिंह
उज्जैन (सु़.)- अनिल फिरोजिया
मंदसौर- सुधीर गुप्ता
खंडवा- नंदकुमार सिंह चौहान
बैतूल (सु़.)- दुर्गादास उईके
राजमहल (सु़.)- हेमलाल मुर्मू
दुमका (सु़.)- सुनील सोरेन
गोड्डा- निशीकांत दुबे 
धनबाद- पशुपति नाथ सिंह 
जमशेदपुर- विद्युत वरण महतो 
सिंहभूम (सु.)- लक्ष्मण गिलुवा 
खूंटी (सु.)- अर्जुन मुंडा 
लोहारदगा (सु.)- सुदर्शन भगत 
पलामू (सु.)- विष्णु दयाल राम 
हजारीबाग- जयंत सिन्हा 
कच्छ (सु.)- विनोद भाई चावदा 
साबरकांठा- दीप सिंह राठौड़
अहमदाबाद पश्चिम (सु.)- कीर्ति भाई सोलांकी 
सुरेन्द्रनगर- महेन्द्र भाई मुंजपारा 
राजकोट- मोहन भाई कुंदरिया 
जामनगर- पूनमबेन मदान 
अमरेली- नारायणभाई कछड़िया 
भावनगर- भारतीबेन शियाल
खेड़ा- डी. चौहान 
दाहोद (सु.)- जशवंत सिंह भभोर 
वडोदरा- रंजन बेन भट 
भरूच- मनसुख भाई वासवा 
बारदोली- प्रभुभाई वासवा 
नवसारी- सीआर पाटिल
वल्दास (सु.)- केसी पटेल 
कांगड़ा- किशन कपूर 
मंडी- रामस्वरूप शर्मा 
हमीरपुर- अनुराग ठाकुर 
शिमला- सुरेश कश्यप
मांड्या- सुमालथा 
कोलार- एस. मुनिस्वामी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रैली की अनुमति नहीं मिलने पर बिफरी आप, कहा मोदी के इशारे पर पुलिस ने नहीं दी जनसभा की अनुमति