Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस की हुई दुर्गति, 17 राज्यों व केंद्रशासित क्षे‍त्रों में खाता तक ही नहीं खुला

Advertiesment
Congress
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करने वाली कांग्रेस इस बार कुल 17 राज्यों एवं केंद्रशासित क्षेत्रों में खाता भी खोल नहीं सकी।
 
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी रुझानों-परिणामों के मुताबिक कांग्रेस आंध्रप्रदेश, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, दिल्ली, ओडिशा, सिक्किम, राजस्थान, चंडीगढ़, दागर एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप में 1 भी सीट नहीं जीत पाई है।
 
इन राज्यों में से हरियाणा में पिछली बार कांग्रेस 1 सीट जीतने में सफल रही थी। पार्टी ने केरल में सबसे अधिक 14 सीटें जीती हैं। इसके बाद पार्टी ने तमिलनाडु में 8 और पंजाब में भी 8 सीटें जीतीं। कांग्रेस सीटों की संख्या के लिहाज से दूसरे सबसे न्यूनतम स्थान पर पहुंच गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में उसने 44 सीटें जीती थीं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट कोहली बोले, विश्व कप में इंग्लैंड के 'एक्स फैक्टर' होंगे आर्चर