Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 18 नाम तय, स्क्रीनिंग कमेटी में आज लगेगी अंतिम मोहर

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 18 नाम तय, स्क्रीनिंग कमेटी में आज लगेगी अंतिम मोहर

विकास सिंह

भोपाल , गुरुवार, 7 मार्च 2019 (08:45 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों की पहली सूची जा कर सकती है। पार्टी में नामों को लेकर प्रदेश पर चर्चा हो चुकी है। दिल्ली में आज होने वाली चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इन नामों पर चर्चा होगी।
 
स्क्रीनिंग कमेटी से नामों को मंजरी मिलने के बाद 11 मार्च को संभावित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर अंतिम मोहर लग जाएगी। प्रदेश स्तर पर खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ खुद इन उम्मीदवारों से वन-टू-वन चर्चा कर चुके हैं।
 
ऐसे में ये माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही उम्मीदवार के नामों की पहली सूची जारी कर सकती है। पार्टी में जिन नामों पर आज दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में अंतिम फैसला होना है वो इस प्रकार है...
वेबदुनिया पर उम्मीदवारों के संभावित नाम
छिंदवाड़ा - नकुलनाथ
झाबुआ - कांतिलाल भूरिया
गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
राजगढ़ - दिग्विजय सिंह
सतना - अजय सिंह
सीधी- राजेंद्र सिंह
खंडवा - अरूण यादव
मुरैना - रामनिवास रावत
शहडोल - हिमाद्री सिंह
धार - गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी
सागर - अरूणोदय चौबे
दमोह - प्रताप सिंह लोधी
भिंड - महेंद्र बौद्ध
मंदसौर - मीनाक्षी नटराजन
होशंगाबाद - रामेश्वर नीखरा या सुरेश पचौरी
खजुराहो - कविता सिंह या मुकेश नायक
शहडोल - नरेंद्र मरावी या प्रमिला सिंह
टीकमगढ़ - कमलेश वर्मा या सुरेंद्र चौधरी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रांची में महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं किया धोनी पैवेलियन का उद्घाटन, जानिए क्या है वजह