Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या योगी आदित्यनाथ ने किया अखिलेश यादव के मंच से प्रचार?

हमें फॉलो करें क्या योगी आदित्यनाथ ने किया अखिलेश यादव के मंच से प्रचार?
, शनिवार, 4 मई 2019 (20:12 IST)
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार थम गया है। पार्टियां चुनाव में जीत हासिल करने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अलग-अलग रंग भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंच की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का केंद्र बन गई है। इसमें भगवाधारी एक शख्स अखिलेश के मंच पर दिखाई दे रहा है। इसे लेकर अखिलेश यादव ने ट्‍वीट किया है।
webdunia
अखिलेश यादव ने एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि हम नकली भगवान नहीं ला सकते पर एक बाबाजी लाए हैं। ये हमारे साथ गोरखपुर छोड़ प्रदेश में सबको सरकार की सच्चाई बता रहे हैं।' इस फोटो में अखिलेश यादव के साथ भगवा वस्त्र धारण किए एक व्यक्ति नजर आ रहा है जो वेशभूषा के मुताबिक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हमशक्ल लग रहा है। इस युवक की उपस्थिति आजकल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनावी मंच पर भी दिख रही है। 
 
फैजाबाद और बाराबंकी में चुनाव प्रचार करने के दौरान भी अखिलेश यादव के साथ भगवा वस्त्र धारण किए हुआ यह शख्स नजर आया। मंच पर युवक को देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए थे। इस दौरान पूर्व सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा था कि, ' बाबा तो गोरखपुर जा रहे थे, लेकिन हम इन्हें फैजाबाद ले आए हैं।'
webdunia
बाराबंकी में अखिलेश ने कहा कि अब तो इनका भी समर्थन मिल गया है। अब तो कोई चक्कर नहीं है। हम इनको पहले फैजाबाद ले गए और अब बाराबंकी में लेकर आए हैं।' बता दें कि भगवा वस्त्र धारण किए यह युवक आजकल चर्चा का केंद्र बना हुआ है। खास बात यह है कि अखिलेश यादव इस युवक को अपने साथ चुनावी मंचों पर साथ लेकर जा रहे हैं। हालांकि यह युवक कौन है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमित शाह ने अमे‍ठी में किया रोड शो, लगे 'अबकी बार, अमेठी हमार' के नारे