Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनाव आयोग ने देशभर में लागू आदर्श आचार संहिता हटाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें चुनाव आयोग ने देशभर में लागू आदर्श आचार संहिता हटाई
, रविवार, 26 मई 2019 (21:41 IST)
नई दिल्ली। सत्रहवीं लोकसभा और 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के मद्देनजर चुनाव से पहले लागू किए गए आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रावधान हटा लिए गए हैं।
 
चुनाव आयोग ने कैबिनेट सचिव, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा निर्वाचन अधिकारियों को आज पत्र लिखकर यह जानकारी दी।
 
आयोग ने पत्र में लिखा है कि लोकसभा और चार राज्यों आंध्रप्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव तथा कुछ उप चुनावों को देखते हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रावधान लागू किए गए थे।
 
अब लोकसभा के साथ साथ अन्य चुनावों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं इसलिए आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रावधान तत्काल प्रभाव से हटा लिए गए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता 10 मार्च को लागू की गई थी। चुनावों के बाद गत 23 मई को मतगणना पश्चात परिणामों की घोषणा की गई थी।
 
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सत्रहवीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची सौंप दी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भव्य जीत के बाद पहली बार गृह प्रदेश पहुंचे मोदी, मां से लिया आशीर्वाद