Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

10 में से 9 एग्जिट पोल्स में NDA को स्पष्ट बहुमत, यूपीए को पिछली बार से दोगुनी सीटें मिलने का अनुमान

हमें फॉलो करें 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में NDA को स्पष्ट बहुमत, यूपीए को पिछली बार से दोगुनी सीटें मिलने का अनुमान
, सोमवार, 20 मई 2019 (07:46 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में भाजपा नीत एनडीए (NDA)  को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है। यूपीए को भी 2014 के मुकाबले दोगुनी सीटें मिल सकती हैं।
 
5 एग्जिट पोल्स के मुताबिक NDA को 300 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। 10 एग्जिट पोल्स में एनडीए को दी गई सीटों का औसत 304 आता है। यूपीए को दी गई सीटों का औसत 119 है। 2014 में भाजपा नीत NDA को 336, यूपीए को 60 और अन्य को 147 सीटें मिली थीं। 
 
ममता बनर्जी के बंगाल में किसी भी एग्जिट पोल में भाजपा को 10 से कम सीटें नहीं दी गई हैं। ओडिशा में भाजपा नवीन पटनायक के गढ़ में सैंध लगा सकती है।
 
उत्तरप्रदेश की बात करें तो NDA को न्यूनतम 22 और अधिकतम 68 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।  तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक-भाजपा के मुकाबले कांग्रेस-द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को ज्यादा सीटें मिलने के आसार हैं।

बिहार में एनडीए 2014 का प्रदर्शन दोहरा सकती है। महाराष्ट्र में यूपीए की सीटों में बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली में भी भाजपा 2014 का प्रदर्शन दोहरा सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में 8 लोकसभा सीटों पर 75.51 प्रतिशत मतदान, 3 लोगों की मौत