Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नवादा से टिकट कटने पर गुस्साए गिरिराज सिंह ने कहा, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी

Advertiesment
हमें फॉलो करें नवादा से टिकट कटने पर गुस्साए गिरिराज सिंह ने कहा, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी
, सोमवार, 18 मार्च 2019 (16:46 IST)
नई दिल्ली। बिहार में भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है। इस बंटवारे में भाजपा के खाते में 17 सीटें आई हैं, लेकिन अब टिकट को लेकर पार्टी के भीतर ही घमासान मच गया है। भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट बंटवारे में लोजपा के खाते में जाने से उनकी नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है।
 
अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि वे यदि चुनाव लड़ेंगे तो सिर्फ नवादा से। नवादा से टिकट कटने पर सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।
 
गिरिराज ने सोमवार को कहा कि मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। मुझे प्रदेश अध्यक्ष (भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय) ने कहा था कि आप जहां से चाहेंगे, वहां से लड़ेंगे। यह पूछे जाने पर कि इसके लिए वे किसको जिम्मेवार मानते हैं, तो गिरिराज ने कहा कि मैं नहीं जानता। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष ही बताएंगे।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या आपको पता था कि नवादा की सीट लोजपा को दी जा रही है, गिरिराज ने कहा कि मुझे कुछ पता नहीं। यह प्रदेश अध्यक्ष बताएंगे। गिरिराज से यह पूछे जाने पर कि क्या वे अब बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता हूं, कार्यकर्ता रहूंगा। उल्लेखनीय है कि गिरिराज 2014 के लोकसभा चुनाव में नवादा लोकसभा सीट से विजयी हुए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजलन शाह कप से सत्र का शानदार आगाज करना चाहेगा भारत