Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस ने घोषित किए दिल्ली के उम्मीदवार, मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ेंगी शीला दीक्षित

हमें फॉलो करें कांग्रेस ने घोषित किए दिल्ली के उम्मीदवार, मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ेंगी शीला दीक्षित
, सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (11:11 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। इस सूची में 6 नामों की घोषणा की गई है। सूची में नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से शीला दीक्षित को टिकट दिया गया है। अजय माकन नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे। शीला दीक्षित का मुकाबला भाजपा के मनोज तिवारी से होगा। 
webdunia

कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पार्टी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है।
 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन को नयी दिल्ली, जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक, राजेश लिलोठिया को उत्तर-पश्चिम दिल्ली, महाबल मिश्रा को पश्चिमी दिल्ली और अरविंदर सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।
 
कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 419 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आजम खान के बेटे के बिगड़े बोल, हमें अली और बजरंग बली की जरूरत न कि अनारकली की