Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सपा-बसपा गठबंधन को धता बताते उत्‍तरप्रदेश में भी भाजपा ने किया जोरदार प्रदर्शन

हमें फॉलो करें सपा-बसपा गठबंधन को धता बताते उत्‍तरप्रदेश में भी भाजपा ने किया जोरदार प्रदर्शन
, शुक्रवार, 24 मई 2019 (06:20 IST)
लखनऊ। 'मोदी लहर' पर सवार उत्‍तरप्रदेश ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर जोरदार समर्थन दिया है। भाजपा ने प्रदेश की 80 में से 62 सीटें जीती हैं। इसके अलावा बसपा ने 10, सपा ने 5, अपना दल-सोनेलाल ने 2 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती है।
 
चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक वाराणसी से प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सपा की शालिनी यादव को 4 लाख 79 हजार 505 मतों से परास्त किया। मोदी को कुल 6,74,664 मत मिले, वहीं शालिनी को 1,95,159 वोट हासिल हुए। कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर रहे जिन्हें 1,52,548 मत प्राप्त हुए।
 
लखनऊ सीट से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी निकटतम प्रत्याशी सपा की पूनम सिन्हा को 3,47,302 मतों से हराया।
 
सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने कड़े संघर्ष के बाद गठबंधन प्रत्याशी बसपा के चंद्रभद्र सिंह 'सोनू' को 14,526 मतों से हराया।
 
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर सीट से गठबंधन उम्मीदवार बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा को 1,98,205 मतों से हराया।
 
बागपत सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रालोद के जयंत चौधरी को 17,546 मतों से पराजित किया।
 
संप्रग अध्यक्ष और कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट एक बार फिर जीत ली है। सोनिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 1 लाख 67 हजार मतों से हराया। रायबरेली सीट से सोनिया की यह लगातार 5वीं जीत है।
webdunia
मैनपुरी सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह शाक्य को 94,398 मतों से हराया। वे इस सीट से लगातार 5वीं बार चुनाव जीते हैं।
 
मिर्जापुर से भाजपा के सहयोगी अपना दल-सोनेलाल की प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के राम चरित्र निषाद को 2,32,008 से परास्त किया।
 
पीलीभीत सीट से भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के हेमराज वर्मा को 2 लाख 55 हजार 627 मतों से हराया।
 
भदोही सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के रंगनाथ मिश्र को 43,615 वोटों से पराजित किया।
 
चंदौली सीट से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्र नाथ पांडेय ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के संजय सिंह चौहान को 13,959 वोटों से हराया।
 
आगरा सीट से भाजपा के सत्यपाल सिंह बघेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार बसपा के मनोज कुमार सोनी को 2,11,546 मतों से हराया।
 
अकबरपुर सीट से भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा की निशा सचान को 2,75,142 वोटों से परास्त किया।
 
इलाहाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी और उत्‍तरप्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के राजेंद्र सिंह पटेल को 1,84,275 मतों से शिकस्त दी।
 
अंबेडकर नगर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के रितेश पांडे ने प्रदेश के सहकारिता मंत्री भाजपा उम्मीदवार मुकुट बिहारी को 95,880 वोटों से हराया।
webdunia
अमेठी सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55,120 मतों से शिकस्त दी। स्मृति की यह जीत इसलिए भी उल्लेखनीय है, क्योंकि अमेठी कई पीढ़ियों से नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ रहा है।
 
आंवला सीट से मौजूदा सांसद भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र कश्यप ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा की रुचि वीरा को 1,13,743 मतों से पराजित किया।
 
सपा का गढ़ रहे बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की संघमित्रा मौर्य ने सपा के सांसद एवं गठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 18,454 वोटों से शिकस्त दी।
 
बाराबंकी सीट से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के राम सागर रावत को 1,10,140 मतों से हराया।
 
बरेली सीट से केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार गंगवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सपा के भगवत शरण गंगवार को 1,67,282 वोटों से पराजित किया।
 
बस्ती सीट से भाजपा उम्मीदवार हरीशचंद्र उर्फ हरीश द्विवेदी ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के रामप्रसाद चौधरी को 30,354 मतों से हराया।
 
बिजनौर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के मलूक नागर ने इसी सीट से भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी राजा भारतेंद्र सिंह को 69,941 वोटों से शिकस्त देकर यह सीट भाजपा से छीन ली।
 
देवरिया सीट से भाजपा के रमापति राम त्रिपाठी ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के विनोद कुमार जायसवाल को 2,49,931 मतों से हराया।
 
एटा सीट से मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के कुंवर देवेंद्र सिंह यादव को 1,22,670 मतों से शिकस्त दी।
 
इटावा सीट पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भाजपा उम्मीदवार रामशंकर कठेरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार सपा के कमलेश कुमार को 64,437 मतों से पराजित किया।
 
फैजाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार मौजूदा सांसद लल्लू सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार सपा के आनंद सिंह को 65,477 मतों से शिकस्त दी।
 
फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उत्‍तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर को 4,95,065 मतों के भारी अंतर से परास्त किया।
 
गौतम बुद्ध नगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के सतवीर को 3,36,922 मतों से हराया।
 
गाजियाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार सपा के सुरेश बंसल को 5,01,500 मतों से हराया।
 
घोसी सीट से गठबंधन उम्मीदवार बसपा के अतुल कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मौजूदा सांसद हरिनारायण राजभर को 1,22,568 मतों से हराया।
 
कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार सपा की तबस्सुम हसन को 92,160 मतों से शिकस्त दी।
 
कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के चंद्रदेव राम यादव को 2,61,601 मतों से पराजित किया।
webdunia
कन्नौज सीट से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की पत्‍नी डिम्पल यादव को 12,353 वोटों से हराया।
 
कानपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं उत्‍तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को 1,55,934 मतों से शिकस्त दी।
 
कुशीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के नथुनी प्रसाद कुशवाहा को 3,37,560 वोटों से हराया।
 
लालगंज सीट से गठबंधन उम्मीदवार बसपा की संगीता आजाद ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नीलम सोनकर को 1,61,597 मतों से शिकस्त दी।
 
मथुरा सीट से मौजूदा सांसद भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह को 2,93,471 मतों से हराया।
 
मिश्रिख सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के डॉक्टर नीलू सत्यार्थी को 1,00,672 मतों से हराया।
 
मुजफ्फरनगर सीट से मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी संजीव कुमार बालियान ने गठबंधन उम्मीदवार राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख चौधरी अजित सिंह को 6,526 मतों से हराया।
 
फूलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार केसरी देवी पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सपा के पंधारी यादव को 1,71,968 मतों से हराया।
 
रामपुर सीट से गठबंधन उम्मीदवार वरिष्ठ सपा नेता आजम खान ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की जयाप्रदा को 1,09,997 मतों से शिकस्त दी।
 
संभल सीट से गठबंधन उम्मीदवार सपा के डॉक्टर शफीक उर रहमान बर्क ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी को 1,74,826 मतों से हराया।
 
सीतापुर सीट से भाजपा उम्मीदवार मौजूदा सांसद राजेश वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के नकुल दुबे को 1,00,833 मतों से शिकस्त दी।
 
हमीरपुर से भाजपा उम्मीदवार कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के दिलीप कुमार सिंह को 2,48,652 मतों से पराजित किया।
 
खीरी सीट से भाजपा के अजय कुमार ने गठबंधन उम्मीदवार सपा की पूर्वी वर्मा को 2,18,807 वोटों से परास्त किया।
 
मोहनलालगंज सीट से मौजूदा भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी कौशल किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के सीएल वर्मा को 90,229 वोटों से हराया।
 
संत कबीरनगर सीट से भाजपा के प्रवीण कुमार निषाद ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के भीष्म शंकर को 35,749 मतों से शिकस्त दी।
 
बासगांव सीट से भाजपा उम्मीदवार कमलेश पासवान ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के सदल प्रसाद को 1,53,468 वोटों से पराजित किया।
 
डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के आफताब आलम को 1,05,321 मतों से हराया।
 
महराजगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के अखिलेश को 3,40,424 वोटों से परास्त किया।
 
मेरठ से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के हाजी याकूब कुरैशी को 4,729 मतों से पराजित किया।
 
प्रतापगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अशोक त्रिपाठी को 1,17,752 वोटों से हराया।
 
फर्रुखाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के मनोज अग्रवाल को 2,21,702 मतों से परास्त किया। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को मात्र 55,258 वोट ही मिल सके।
 
बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के योगेश वर्मा को 2,90,057 मतों से हराया।
 
मछलीशहर से भाजपा उम्मीदवार बीपी सरोज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के त्रिभुवन राम को 181 मतों के बेहद नजदीकी अंतर से पराजित किया।
 
शाहजहांपुर से भाजपा के अरुण कुमार सागर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार बसपा के अमर चंद्र जौहर को 2,68,418 वोटों से परास्त किया।
 
हरदोई सीट से भाजपा उम्मीदवार जयप्रकाश ने गठबंधन उम्मीदवार सपा की ऊषा वर्मा को 1,32,474 वोटों से हराया।
 
कौशाम्बी से भाजपा के विनोद कुमार सोनकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सपा के इंद्रजीत सरोज को 38,722 मतों से पराजित किया।
 
झांसी सीट से भाजपा के अनुराग शर्मा ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के श्याम सुंदर सिंह को 3,62,865 वोटों से हराया।
 
सलेमपुर से भाजपा के मौजूदा सांसद एवं प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के आरएस कुशवाहा को 1,12,477 वोटों से पराजित किया।
 
सहारनपुर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के हाजी फजलउर्रहमान ने भाजपा के मौजूदा सांसद राघव लखनपाल को 22,417 मतों से हराया।
 
मुरादाबाद से गठबंधन प्रत्याशी सपा के डॉक्टर एसटी हसन ने भाजपा के मौजूदा सांसद कुंवर सर्वेश कुमार को 97,878 मतों से पराजित किया।
 
श्रावस्ती सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के राम शिरोमणि ने कड़ी टक्कर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार दद्दन मिश्रा को 5,320 मतों से हराया।
 
अमरोहा सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के दानिश अली ने भाजपा के मौजूदा सांसद एवं उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर को 63,248 मतों से हराया।
 
जौनपुर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के श्याम सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान सांसद डॉक्टर कृष्ण प्रताप सिंह को 80,754 वोटों से पराजित किया।
 
जालौन सीट से भाजपा उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अजय सिंह को 1,58,377 वोटों से हराया।
 
बलिया सीट से भाजपा उम्मीदवार वीरेन्द्र सिंह मस्त ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के सनातन पांडेय को 15,519 मतों से परास्त किया।
 
गोंडा से भाजपा उम्मीदवार कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सपा के विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को 1,66,360 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी।
 
हाथरस से भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के रामजीलाल सुमन को 2,60,208 मतों से हराया।
 
उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार सपा के अरुण शंकर शुक्ला को 4 लाख 956 मतों से हराया।
 
अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मौजूदा सांसद सतीश कुमार गौतम ने सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अजीत बालियान को 2,29,261 मतों से हराया।
 
बांदा से भाजपा के आरके सिंह पटेल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के श्यामाचरण गुप्ता को 58,938 मतों से पराजित किया।
 
गोरखपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा गठबंधन के राम भुआल निषाद को 3 लाख 1 हजार 664 मतों से हराया। किशन को 7,17,122 मत मिले जबकि निषाद को 4,15,458 वोट हासिल हुए।
 
नगीना सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के गिरीश चन्द्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मौजूदा सांसद भाजपा के डॉक्टर यशवंत सिंह को 1,66,832 मतों से पराजित किया।
 
रॉबर्ट्सगंज सीट से भाजपा के सहयोगी दल अपना दल-सोनेलाल के पकौड़ीलाल कोल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के भाई लाल कोल को 54,336 मतों से हराया। पिछली बार यह सीट भाजपा ने जीती थी। इस बार यह भाजपा से गठबंधन के तहत अपना दल को मिली थी।
 
बहराइच लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अक्षयवर लाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के शब्बीर वाल्मीकि को लगभग 1 लाख 28 हजार 669 मतों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री बाई फुले 34,383 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं और अपनी जमानत तक नहीं बचा सकीं।
 
दलीय स्थिति पर नजर डालें तो भाजपा ने प्रदेश की 80 में से 62 सीटें जीती हैं। हालांकि वह वर्ष 2014 में प्राप्‍त 71 का आंकड़ा नहीं छू सकी। इसके अलावा बसपा ने 10, सपा ने 5, अपना दल-सोनेलाल ने 2 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी की जीत से उद्योग जगत खुश, कहा- देश के लिए बड़े बदलाव व वैश्विक महाशक्ति बनने का समय