Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर छोड़ मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने सभी सीटों पर तय किए उम्मीदवार, तीन और नामों का ऐलान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lok Sabha Elections 2019

विशेष प्रतिनिधि

, शनिवार, 13 अप्रैल 2019 (19:57 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और हरियाणा के लिए जिन 18 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया, उसमें मध्यप्रदेश की तीन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों का नाम भी शामिल हैं। 
webdunia
पार्टी ने महत्वपूर्ण सीट ग्वालियर से पिछला चुनाव लड़े अशोक सिंह पर फिर भरोसा जताया है। अशोक सिंह को दिग्विजय सिंह का खास समर्थक माना जाता है।
webdunia
अशोक सिंह का मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार महापौर विवेक शेजवलकर से होगा, वहीं कांग्रेस ने भिंड से युवा चेहरे और विधानसभा चुनाव से पहले बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए युवा नेता देवाशीष जरारिया को अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
देवाशीष को विधानसभा चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह कांग्रेस में लेकर आए थे। देवाशीष कांग्रेस के युवा दलित चेहरे के रूप में उभरे हैं। देवाशीष कांग्रेस में शामिल होने से पहले बसपा में यूथ ऑईकान के तौर पर पहचाने जाते थे। 
webdunia
आशीष ने बसपा में अपनी सियासी काबिलियत का लोहा उस वक्त मनवाया था जब 6 लाख युवा बसपा से जुड़े थे। भिंड सीट पर दलित वोट बैंक बड़ी संख्या में है, ऐसे में कांग्रेस ने देवाशीष पर दांव लगाकर भाजपा उम्मीदवार संध्या राय को बड़ी चुनौती दी है, वहीं धार से पार्टी ने दिनेश गिरवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने अब इंदौर लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नंगे पैर व मोदी साड़ी पहनकर अमित शाह की गोपनीय बैठक में पहुंचीं कानपुर की मेयर