Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण में 59 सीटों पर 61 प्रतिशत मतदान

Advertiesment
हमें फॉलो करें loksabha election
, रविवार, 19 मई 2019 (23:01 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और आखिरी चरण में रविवार को 59 सीटों पर मतदान हुआ। अंतिम समाचार मिलने तक देशभर में 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। मतगणना 23 मई को होगी। मतदान से जुड़ी हर जानकारी...

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रविवार को शाम 5 बजे तक लगभग 61 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में केन्द्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ सहित 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान था। 
- लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण में 61 प्रतिशत मतदान हुआ।
- वाराणसी में शाम 5 बजे तक केवल 53 प्रतिशत मतदान। यहां से प्रधानमंत्री मोदी चुनाव लड़ रहे हैं।
- उत्तर प्रदेश में कम मतदान से भाजपा को भारी नुकसान। 


- बिहार में 49 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में  58 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में- 59.75 प्रतिशत, पंजाब में 59 प्रतिशत, उत्तरप्रदेश में 54 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 73 प्रतिशत, झारखंड में 67 प्रतिशत और चंडीगढ़ में 51 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

- कोलकाता में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डाला वोट, चुनाव आयोग पर लगाया पक्षपात का आरोप।
- मध्यप्रदेश के देवास में 60.81, उज्जैन में 56.65, मंदसौर में 59.98, रतलाम में 56.56, धार में 52.57, इंदौर में 39.86, खरगोन में 55.51, खंडवा में 52.16 प्रतिशत मतदान हुआ।
- चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद पूर्वी उत्तरप्रदेश की 13 संसदीय सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 46.10 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।
- मध्यप्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 48 प्रतिशत मतदान। 

- दोपहर दो बजे तक 41.41 प्रतिशत मतदान। पश्चिम बंगाल में तनाव के बावजूद करीब 50 फीसदी मतदान।
- दोपहर 2 बजे तक देवास में 51.48 प्रतिशत वोटिंग, इंदौर में 38.11 फीसदी मतदान।
- पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर भाजपा चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। 
- दोपहर 1 बजे तक 39.85% मतदान। बिहार में 36.2, हिमाचल प्रदेश में 34.47%, मध्यप्रदेश में 43.89%, पंजाब में 36.66%, यूपी में 36.37%, पश्चिम बंगाल में 47.55, झारखंड में 52.89%, और चंडीगढ़ में 35.6 प्रतिशत मतदान।

- वरिष्‍ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने वाराणसी में डाला वोट। 
- पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पटियाला के एक मतदान केंद्र पर किया मतदान। 
- पटना से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने भी किया मतदान। 
- पटना में तेजप्रताप के गार्ड ने मीडियाकर्मी की पिटाई की। बूथ के पास तेजप्रताप की गाड़ी पर हमला।
- वोट डालने पहुंचे तेजप्रताप यादव की गाड़ी पर हमला
- मीडियाकर्मी के पांव पर चढ़ा गाड़ी का पहिया। 
webdunia
- बिहार में नांलदा संसदीय क्षेत्र के राजगीर विधानसभा क्षेत्र में चंदौरा गांव में लोगो ने आज विकास के मुद्दे को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया तथा राजगीर के बीडीओ के वाहन को क्षतिग्रस्त करने के बाद उन्हें कुछ देर के लिए बंधक बना लिया।
- केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के पक्ष में लोगों का समर्थन 2014 से भी अधिक उत्साह के साथ प्राप्त हो रहा है और केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनना तय है।
- बिहार में सासाराम (सु) संसदीय क्षेत्र के भभुआ विधानसभा क्षेत्र में परसिया गांव में आज मतदान के दौरान असमाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए।
 
- देश की 59 सीटों पर दोपहर 12 बजे तक 25.47 फीसदी मतदान। 
- चंडीगढ़ में 22, बिहार में 18.9, हिमाचल में 27.62, मध्यप्रदेश में 29.48, पंजाब में 23.45, यूपी में 23.16, पश्चिम बंगाल में 31.15 फीसदी मतदान।
- मध्यप्रदेश में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी सहित दो कर्मचारियों की मौत
- जाधवपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुपम हाजरा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष, ड्राइवर की पिटाई की। उन्होंने कहा कि हमने 3 पोलिंग एजेंटों को भी इनसे बचाया। 
- पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना में एक बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला किया गया जिसमें उसके सिर पर काफी चोट आई।
- बशीरघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं डालने दे रहे हैं वोट। भारी संख्या में बल तैनात
webdunia
- लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इंदौर के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट।
- अनुराग ठाकुर और प्रेमकुमार धूमल ने हिमाचल के हमीरपुर में किया मतदान।
- सुबह 10 बजे तक इंदौर 1 में 7.2, इंदौर 2 में 11.42, इंदौर 3 में 11.73, इंदौर 4 में 11, इंदौर 5 में 10, राऊ में 10.41, सांवेर में 13 और देपालपुर में 14 फीसदी मतदान। 
- यूपी के चंदौली में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में झड़प।
- केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने किया मतदान।
- नीतीश कुमार का बड़ा बयान, साध्वी प्रज्ञा को भाजपा से निकालने की मांग, ऐसा बयान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
- तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मोदी की यात्रा पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को टीवी पर दिखाना आचार संहिता का उल्लंघन।
- वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव की जगह की किसी अन्य की फोटो लगी। तेजस्वी ने दर्ज कराई शिकायत, मिला वोट डालने का ‍अधिकार।
- मध्यप्रदेश के देवास में सुबह 9 बजे तक 14.6, उज्जैन में 14.6, मंदसौर में 14.64, रतलाम में 12.08, धार 11.54, इंदौर में 10.84, खरगौन में 14.66 और खंडवा में 13.99 प्रतिशत मतदान। 
- सुबह 9 बजे तक बिहार में 10.65%, हिमाचल प्रदेश में 0.87%, मध्यप्रदेश में 7.16%, पंजाब में 4.64%, यूपी में 5.97%, पश्चिम बंगाल में 10.54%, झारखंड में 13.19%, चंडीगढ़ में 10.4 % मतदान।
- यूपी के गोरखपुर में 9 बजे तक 10 प्रतिशत, रॉब्टर्सगंज में 10 प्रतिशत, बांसगांव में 9 प्रतिशत मतदान। 
- भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर स्थित एक मतदान केंद्र पर किया मतदान। 
- इंदौर के विधानसभा-1 के बूथ नंबर 107, महेश यादव नगर में ईवीएम बंद हो गई है। यहां अभी तक मतदान शुरू नही हुआ है।
- इंदौर के विधानसभा-3 के बूथ 206 में भी मॉक वोटिंग के बाद ईवीएम बंद हो गई है। मतदाताओं की लंबी कतार।

webdunia
- क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जालंधर के गरही गांव में स्थि‍त एक मतदान केंद्र पर डाला वोट।
- चंदौली में 500 रुपए देकर दलितों की उंगली पर लगा दी स्याही, जांच के आदेश। 
- कई मतदान केंद्रों पर EVM में खराबी की शिकायतें। 
- सुबह 8 बजे तक बिहार के नालंदा में 4, पटना साहिब में 2.5, पाटलिपुत्र में 2.75, आरा में 4, बक्सर में 4, सासाराम में 6.78, काराकट में 5 प्रतिशत और 
जहानाबाद में 6 प्रतिशत मतदान।    
- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में डाला वोट। 
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी किया मतदान।
- बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी पटना के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट। 
webdunia
- इंदौर समेत मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान।
- पश्चिम बंगाल के भाटपारा में हिंसा, भाजपा ने टीएमसी पर लगाए हिंसा के आरोप। 
- 7वें चरण में पंजाब में 13, उत्तरप्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्यप्रदेश में 8-8, हिमाचल प्रदेश में 4, झारखंड में 3 और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान चल रहा है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रविशंकर प्रसाद, शत्रुघ्न सिन्हा, रामकृपाल यादव, आरके सिंह,  सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल और अश्विनी कुमार चौबे आदि दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर। 
- इस चरण में 10.01 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और वे 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। - निर्वाचन आयोग ने मतदान सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं।
- वाराणसी सीट पर भी 19 मई को ही मतदान होगा, जहां से खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर उम्मीदवार हैं।  
- इस चरण में भाजपा उत्तरप्रदेश में 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं इसका सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) 2 सीटों- मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज से चुनाव लड़ रहा है। मिर्जापुर से फिलहाल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सांसद हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में वोटिंग के दौरान कांग्रेस नेता ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या