Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टिकट कटने से दुखी केंद्रीय मंत्री बोले, बहुत दुख हुआ भाजपा ने गो हत्या कर दी

हमें फॉलो करें टिकट कटने से दुखी केंद्रीय मंत्री बोले, बहुत दुख हुआ भाजपा ने गो हत्या कर दी
चंडीगढ़ , बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (08:31 IST)
चंडीगढ़। होशियारपुर लोकसभा सीट से फिर से टिकट नहीं मिलने से नाराज केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने गो हत्या की है। भाजपा ने होशियारपुर लोकसभा सीट से फगवाड़ा के विधायक सोम प्रकाश को पार्टी प्रत्याशी चुना है।
 
केंद्रीय मंत्री ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'बहुत दुख हुआ भाजपा ने गो हत्या कर दी।'
 
एक अन्य ट्वीट में दलित नेता ने अपनी साफ-सुथरी छवि प्रस्तुत करने की कोशिश की और पार्टी से पूछा कि उनकी क्या गलती थी और उन्हें टिकट क्यों नहीं दिया गया। 
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'कोई दोष तो बता देते? मेरी ग़लती क्या है...मुझ पर भ्रष्टाचार का कोई इल्ज़ाम नहीं है। आचरण पर कोई ऊँगली नहीं उठा सकता।' उन्होंने सांसद के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।
 
सांपला ने ट्वीट किया, 'क्षेत्र में एयरपोर्ट बनवाया, रेल गाड़ियाँ चलाईं, सड़कें बनवाईं। अगर यही दोष है तो मैं अपनी आने वाली पीढ़ियों को समझा दूंगा कि वे ऐसी ग़लतियां न करें।
 
webdunia
भाजपा ने पंजाब से पार्टी के तीन प्रत्याशियों की मंगलवार को घोषणा की और अभिनेता सन्नी देओल को गुरदासपुर से और मौजूदा सांसद किरण खेर को चंडीगढ़ से फिर से टिकट देने का निर्णय किया। हालांकि, पार्टी ने होशियारपुर से केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के स्थान पर सोम प्रकाश को अपना उम्मीदवार चुना। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिंदू विवाह कानून के तहत एक ट्रांससेक्सुअल महिला भी दुल्हन