Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिग्विजय सिंह के मंच पर मोदी की तारीफ करने वाले युवक का भाजपा ने किया सम्मान

हमें फॉलो करें दिग्विजय सिंह के मंच पर मोदी की तारीफ करने वाले युवक का भाजपा ने किया सम्मान

विशेष प्रतिनिधि

, बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (00:41 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के मंच पर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने वाले युवक अमित माली को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्मान किया गया।
 
भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने अमित का सम्मान करते हुए सच रखने के लिए उसके साहस की तारीफ की। जब वेबदुनिया ने अमित से बात की तो उसने बताया कि मोदी ने जिस तरह पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की उससे वह मोदी का प्रशंसक बन गया था और सर्जिकल स्ट्राइक से ही उसके 15 लाख रुपए वसूल हो गए। क्या वह भाजपा से जुड़ेगा, इस पर अमित ने कहा कि वह एक छात्र और आगे भी पढ़ाई करेगा, उसकी भाजपा के प्रचार में कोई रुचि नहीं है।
 
क्या था पूरा मामला : भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की चुनावी सभा सोमवार को अमित ने मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक के लिए तारीफ कर दी थी।
 
दिग्विजय से 15 लाख के सवाल पर अमित ने मंच पर ही कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक से उसके 15 लाख वसूल हो गए। अमित के यह कहने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित को धक्के मारकर मंच से उतार दिया था। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा चुनाव 2019 : तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों पर 66 प्रतिशत मतदान, 2014 में हुआ था 69.44 प्रतिशत