Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब राजनीति में 'गदर' मचाएंगे सनी देओल, भाजपा में शामिल हुए

Advertiesment
Sunny deol
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सनी देओल मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने राजधानी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्‍यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
 
भाजपा में शामिल होने के बाद कहा जा रहा है कि पार्टी सनी को पंजाब की गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ा सकती है। इस सीट से विनोद खन्ना भाजपा के सांसद रह चुके हैं, लेकिन विनोद खन्ना के निधन के बाद हुए उपचुनाव में यह सीट भाजपा के हाथ से निकल गई। 
 
बताया जा रहा है कि इससे पहले भाजपा ने विनोद खन्ना के पुत्र अक्षय खन्ना को इस सीट से चुनाव लड़ाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया था। 
 
उल्लेखनीय है कि सनी के पिता अभिनेता धर्मेन्द्र भी 2004 में भाजपा के टिकट पर राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

EVM ने बढ़ाई अखिलेश की परेशानी, दिया यह बड़ा बयान