Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट, बोलीं - साबरमती में सच जिंदा है

हमें फॉलो करें प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट, बोलीं - साबरमती में सच जिंदा है
नई दिल्ली , बुधवार, 13 मार्च 2019 (09:54 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर दस्तक देने के एक महीने बाद मंगलवार रात अपना पहला ट्वीट किया। उन्होंने इसमें साबरमती आश्रम का उल्लेख किया और महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि हिंसा सदा बुरी होती है।
 
अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शामिल होने के बाद पार्टी महासचिव ने यह ट्वीट किया। उन्होंने कहा, 'साबरमती की सादगी में सत्य जीवित है।'
 
प्रियंका ने महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि अगर हिंसा के मकसद में कुछ अच्छा दिखता है तो वह अस्थायी होता है, जबकि हिंसा में बुराई सदा के लिए होती है।
 
webdunia
इससे पहले प्रियंका ने एक जनसभा में कहा था कि पहली बार गुजरात आई हूं और पहली बार उस साबरमती आश्रम गई जहां से महात्मा गांधी ने आजादी के लिए संघर्ष की शुरुआत की थी। वहां बैठकर लगा कि आंखों में आंसू आ जाएंगे। उन लोगों की याद आई जिन्होंने देश के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। यह देश प्रेम, सद्भाव और आपसी प्यार के आधार पर बना है। आज जो कुछ देश में हो रहा है उससे दुख होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस को बड़ा झटका, लोकसभा महासंग्राम शुरू होते ही साथियों ने दिखाए सख्त तेवर