Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका ने की ट्यूमर से परेशान बच्ची की मदद, प्राइवेट प्लेन से भेजा दिल्ली, अब एम्स में होगा इलाज

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रियंका ने की ट्यूमर से परेशान बच्ची की मदद, प्राइवेट प्लेन से भेजा दिल्ली, अब एम्स में होगा इलाज
, शनिवार, 11 मई 2019 (08:49 IST)
प्रयागराज। लोकसभा चुनाव के प्रचार की आपाधापी के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को ट्यूमर से जूझ रही एक बच्ची की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। प्रियंका ने बच्ची की गंभीर हालत होने पर उसे इलाज के लिए एक निजी विमान के जरिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित कमला नेहरू अस्पताल से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराने भेजा।
 
दरअसल प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल में ट्यूमर से जूझ रही एक बच्ची इलाज के लिए पहुंची। लेकिन उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इस पर उसके परिजन परेशान हो गए। उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। उन्होंने बच्ची के इलाज में मदद के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से सम्पर्क किया। प्रियंका तुरंत बच्ची की मदद को आगे आईं।
 
उन्होंने इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला के चुनाव प्रचार करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, गुजरात कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल और पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन को ट्यूमर से पीड़ित बच्ची को दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज कराने का आदेश दिया। कांग्रेस नेताओं ने प्रचार छोड़ बच्ची समेत उसके परिजनों को दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था की।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गडकरी का बड़ा बयान, भाजपा सिर्फ मोदी या शाह की पार्टी नहीं