Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी का तंज, हकीकत से दूर नाटकबाजी में व्यस्त रहते हैं मोदी

हमें फॉलो करें राहुल गांधी का तंज, हकीकत से दूर नाटकबाजी में व्यस्त रहते हैं मोदी
, बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (18:52 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभिनेता अक्षय कुमार को दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साक्षात्कार पर तीखी टिप्पणी करते हुए बुधवार को कहा कि मोदी हकीकत से बहुत दूर हैं और सिर्फ नाटकबाजी करने में व्यस्त रहते हैं।
 
उन्होंने तंज कसते हुए ट्वीट किया कि 'हकीकत रूबरू हो तो/ अदाकारी नहीं चलती। जनता के सामने, चौकीदार/ मक्कारी नहीं चलती।' इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्‍विटर हैंडल पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें भीड़ में शामिल एक व्यक्ति मोदी की तीखी आलोचना कर रहा है और आरोप लगा रहा है कि वे झूठ बोलते हैं।
 
      
इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने मोदी के साक्षात्कार पर कटाक्ष किया और कहा कि एक शीर्ष राजनेता भी अक्षय कुमार बनने और उनसे अच्छा अभिनय करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे अच्छे अभिनेता बनेंगे। हो सकता है वे फिल्मों में जाने की तैयारी कर रहे हों क्योंकि अब 23 मई के बाद उनको जाना ही है। वैसे भी उन पर बायोपिक फिल्म भी बन रही है।
webdunia
प्रवक्ता ने कहा कि मोदी ने देश के मुद्दों तथा नामी-गिरामी लोगों का सदैव मजाक उड़ाया है, लेकिन खुद कुछ नहीं करते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि देश मजाक नहीं है। वे कभी नोटबंदी के बहाने लोगों का मजाक उड़ाते हैं, कभी युवाओं को पकोड़े बनाने की सलाह देकर उनका मजाक उड़ाते हैं, कभी किसानों का मजाक उड़ाते हैं, कभी गरीब का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस तरह से किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाजार में धमाका मचाने आ रहा है Mi का LED स्मार्ट बल्ब, आवाज से होगा कंट्रोल, 11 साल तक रहेगी लाइफ