Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मधुबनी से निर्दलीय मैदान में उतरे शकील अहमद को कांग्रेस ने किया सस्पेंड

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shakeel Ahmed
, रविवार, 5 मई 2019 (20:59 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अपने दो नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। पूर्व सांसद शकील अहमद को कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा पार्टी ने कांग्रेस विधायक भावना झा को भी पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।
 
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया है कि शकील अहमद को पार्टी ने बिहार के मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के चलते निलंबित कर दिया गया है,  वहीं भावना झा बेनीपट्टी से कांग्रेस की विधायक हैं और उन्हें आम चनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निकाला गया है।
 
मधुबनी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे शकील अहमद को बिहार स्टेट यूनिट ऑफ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने समर्थन देने की बात कही थी। शकील अहमद इस सीट से कांग्रेस के सांसद के तौर पर दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनमोहन को मोदी ने कहा 'नाइट वॉचमैन', 'राजकुमार' को ट्रेनिंग देने में बर्बाद हो गए देश के 10 साल