Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस बार शत्रुघ्न सिन्हा ने जगाया मोहम्मद अली जिन्ना का 'भूत'

हमें फॉलो करें इस बार शत्रुघ्न सिन्हा ने जगाया मोहम्मद अली जिन्ना का 'भूत'
भोपाल , शनिवार, 27 अप्रैल 2019 (13:24 IST)
भोपाल। चुनावी महाभारत के दौरान मध्यप्रदेश की जमीन पर पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का 'भूत' उठ खड़ा हुआ है। इस बार इसको जगाने का श्रेय पटना साहिब सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा को जाता है।

छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि देश की आजादी और तरक्की में मोहम्मद अली जिन्ना का भी सबसे बड़ा योगदान है।
 
भाजपा से कांग्रेस में आने पर स्पष्टीकरण देते हुए सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मोहम्मद अली जिन्ना, जवाहर लाल नेहरू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी की पार्टी है। इनका देश की आजादी और तरक्की में बड़ा योगदान है, इसलिए हम इस पार्टी में आए।

उन्होंने कहा कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता। सिन्हा ने कहा कि मैं पहली और आखिरी बार कांग्रेस में आया हूं।

तीखी प्रतिक्रिया : बिहार भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए  कहा कि देश का हर व्यक्ति जिन्ना का विरोधी है, जबकि भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जो लोग जिन्ना पर गर्व कर रहे हैं वो देश का क्या हाल करेंगे, यह विचार करने वाली बात है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP board result 2019 : यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम