Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खली ने किया भाजपा उम्मीदवार का प्रचार, तृणमूल कांग्रेस ने इस वजह से जताई आपत्ति

हमें फॉलो करें खली ने किया भाजपा उम्मीदवार का प्रचार, तृणमूल कांग्रेस ने इस वजह से जताई आपत्ति
कोलकाता , रविवार, 28 अप्रैल 2019 (12:19 IST)
कोलकाता। रेसलर 'द ग्रेट खली' ने 26 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुपम हाजरा के समर्थन में प्रचार किया। खली के प्रचार से नाराज तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है।
 
तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा कि खली अमेरिकी नागरिक है। अत: उन्हें भारतीय मतदाताओं को इस तरह प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जानी जाहिए। 
 
उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के लोकप्रिय अभिनेता फिरदौस अहमद को पश्चिम बंगाल के रायगंज में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करना खासा महंगा पड़ा था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनका वीजा रद्द कर उन्हें भारत से वापस जाने का आदेश दिया था।
चित्र सौजन्य : ट्विटर  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मालवा-निमाड़ का गढ़ जीतने भाजपा ने उतारे नए योद्धा, मोदी के नाम पर मांग रहे वोट