Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अप्रवासी भारतीयों से राहुल गांधी ने किया बड़ा वादा

हमें फॉलो करें अप्रवासी भारतीयों से राहुल गांधी ने किया बड़ा वादा
, सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (08:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव को एक लेकर एक बड़ी घोषणा की है। राहुल ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह प्रवासी भारतीय मंत्रालय की स्थापना करेगी।
 
फेसबुक पर राहुल गांधी ने लिखा है कि 'कांग्रेस का मानना है, भारतीय चाहे किसी भी देश में रहें या काम करें, वे हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहेंगे। कांग्रेस 'प्रवासी भारतीय मंत्रालय' की स्थापना करेगी, जो प्रवासी भारतीयों से संबंधित मामलों जैसे कार्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य लाभ और उनकी सुरक्षित वापसी पर काम करेगा। हम भारत में निवेश के इच्छुक अनिवासी भारतीयों के लिए एकल खिड़की स्थापित करेंगे तथा निवेश प्रक्रिया को भी सरल बनाएंगे।

कांग्रेस अपनी महत्वाकांक्षी 'न्यूनतम आय योजना' (न्याय) के वादे को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज से उत्तरप्रदेश में 'न्याय यात्रा' निकालने जा रही है। 'न्याय यात्रा' का यह कार्यक्रम कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की योजना का हिस्सा है। यात्रा की शुरुआत के मौके पर प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी का 'हीरा' क्यों आज सबसे ज्यादा खुश है?