Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

AAP ने पंजाब में जारी की 8 उम्मीदवारों की पहली सूची, 5 कैबिनेट मंत्रियों को टिकट

Advertiesment
हमें फॉलो करें kuldeep singh dhaliwal
, गुरुवार, 14 मार्च 2024 (14:14 IST)
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आठ उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की। पार्टी ने 5 कैबिनेट मंत्रियों को टिकट दिया है। 
 
सूची के मुताबिक, पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों - कुलदीप सिंह धालीवाल को अमृतसर सीट से, लालजीत सिंह भुल्लर को खडूर साहिब से, गुरुमीत सिंह खुदियां को बठिंडा से, गुरुमीत सिंह मीत को संगरूर से और बलबीर सिंह को पटियाला लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है।
 
जालंधर से सांसद सुशील रिंकू एक बार फिर इसी सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। आप ने पंजाबी अभिनेता करमजीत अनमोल को फरीदकोट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। 
 
गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। बस्सी पथाना सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक सिंह हाल में आप में शामिल हुए थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर नकुलनाथ बनाम बंटी साहू का मुकाबला, बड़ा सवाल बचेगी विरासत या रचेगा इतिहास