Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में सभी 7 लोकसभा सीटों पर BJP की बढ़त बरकरार, कांग्रेस और आप फिर खाली हाथ

हमें फॉलो करें दिल्ली में सभी 7 लोकसभा सीटों पर BJP की बढ़त बरकरार, कांग्रेस और आप फिर खाली हाथ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 4 जून 2024 (16:32 IST)
Lok Sabha seats in Delhi : दिल्ली में लोकसभा (Lok Sabha) की सभी 7 सीटों पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बढ़त बनाई हुई है और उसके 3 उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1 लाख से अधिक मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग (Election Commission) की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार चांदनी चौक से भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल से शुरुआत में पीछे थे लेकिन अब उन्होंने 30,171 मतों से बढ़त बना ली है।

 
मनोज तिवारी कन्हैया कुमार से आगे : उत्तर-पूर्व दिल्ली सीटों से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से 1,37,305 मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़े के अनुसार पश्चिम दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत आम आदमी पार्टी (आप) के महाबल मिश्रा से 1,23,119 मतों से आगे हैं। उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीटों पर भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने कांग्रेस के उदित राज के खिलाफ 1,56,056 मतों की निर्णायक बढ़त बना ली है।

 
पूर्वी दिल्ली सीटों पर 'आप' के कुलदीप कुमार भाजपा के हर्ष मल्होत्रा से 34,189 मतों से पीछे हैं। भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिण दिल्ली सीटों से 'आप' के सहीराम पहलवान से 90,375 मतों के अंतर से आगे हैं जबकि नई दिल्ली सीटों से भाजपा प्रत्याशी व पार्टी की वरिष्ठ नेता दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज 47,700 मतों से आगे हैं।

 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन से है। भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनाव में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी, बिहार, ओडिशा से लेकर कश्‍मीर तक, कौनसे चर्चित चेहरे मार रहे हैं बाजी?