Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोजपुरी स्टार पवन सिंह आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे, शत्रुघ्न सिन्हा को देंगे टक्कर

हमें फॉलो करें pawan singh
, बुधवार, 13 मार्च 2024 (13:59 IST)
  • भाजपा की उम्मीदवारों की पहली सूची में था पवन सिंह का नाम
  • आसनसोल ने भाजपा ने बनाया था उम्मीदवार
  • टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया था इनकार
Pawan Singh news in hindi : भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। यहां उनका मुकाबला बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा से होगा। आसनसोल सीट फिलहाल तृणमूल कांग्रेस के पास है।
 
पवन सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है।
 
उल्लेखनीय है कि पवन सिंह ने 3 मार्च को सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण से आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।
 
इससे पहले जब बीजेपी ने आसनसोल सीट के लिए शनिवार को पवन सिंह के नाम का ऐलान किया तो उन्होंने तुरंत पोस्ट करते हुए बीजेपी आलाकमान को धन्यवाद दिया था।
 
कौन हैं पवन सिंह : बिहार के जोकहरी में जन्में पवन सिंह एक भारतीय भोजपुरी भाषा के गायक और फिल्म अभिनेता हैं। पवन सिंह ने अब तक 100 से ज्यादा भोजपुरी एल्बम में अभिनय के साथ साथ गाना गा चुके हैं। वे भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकार हैं। हाल ही में उन्होंने एक करोड़ में क्रैक फायटर नामक फिल्म साइन की थी। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने 2014 में भगवा माला पहनाकर पवन सिंह को भाजपा में शामिल किया था। 
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ममता बनर्जी के भाई बाबुन ने बढ़ाई प्रसून बनर्जी की मुश्किल, क्या लगा पाएंगे जीत का चौका?