Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Congress Candidates List : कांग्रेस ने जारी की नई लिस्ट, गोड्डा सीट से बदला उम्मीदवार, अब निशिकांत दुबे के खिलाफ प्रदीप यादव को उतारा

11 उम्मीदवारों की नई लिस्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Congress releases second list of candidates for Lok Sabha elections  2024

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 21 अप्रैल 2024 (22:47 IST)
Congress candidate list 2024 : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की ताजा सूची जारी की है जिसमें आंध्र प्रदेश के लिए नौ और झारखंड की दो लोकसभा सीटों के प्रत्याशी शामिल हैं। झारखंड की गोड्डा सीट से दीपिका पांडे सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। यहां भाजपा ने निशिकांत दुबे को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है।
उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश की सिरिकाकुलम से पी परमेश्वरराव, विजयनगर से बोविल सिरीनु, अमलापुरम (सु) से जंग गौतम, मछलीपट्टनम से गोलू कृष्णा, विजयवाड़ा से वी भार्गव, ओंगोले से ई सुधाकर रेड्डी, नांदयाल से जे लक्ष्मी नरसिम्ह यादव, अनंतपुर से मल्लिकार्जुन वजाला, खांडूपुर से बी ए समदशाहीन को टिकट दिया गया है।
पार्टी में झारखंड की गोड्डा सीट से दीपिका पांडे सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि रांची सीट से सुश्री यश्विनी सहाय को टिकट दिया गया है। इनपुट भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जो चुनाव नहीं जीत सकते, उन्होंने मैदान ही छोड़ दिया, राजस्थान में PM मोदी ने सोनिया गांधी पर कसा तंज