Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या वाकई 400 पार होगा NDA, Exit Poll का अनुमान आया सामने

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 1 जून 2024 (22:50 IST)
क्या भाजपा नीत एनडीए गठबंधन इस बार लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार कर जाएगा। हालांकि भाजपा शुरू से ही दावा करती आ रही है, लेकिन अब एक्जिट पोल के रुझान भी कुछ इसी ओर संकेत दे रहे हैं। कम से कम 2 एक्जिट पोल भाजपा को 400 और उससे ज्यादा सीटें दे रहे हैं। 
आज तक एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लोकसभा चुनाव में 361 से 401 सीटें जीत सकता है। अर्थात वह 400 का आंकड़ा पार कर सकता है। इसके मुताबिक इंडिया गठबंधन को 131 से 166 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते से 8 से 26 सीटें जा सकती हैं।

इसी तरह टुडेज चाणक्य के मुताबिक एनडीए को 400 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है, जबकि इंडिया गठबंधन को 107 मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। इस एजेंसी के मुताबिक अन्य दलों को 36 सीटें मिल सकती हैं। 
नड्‍डा का दावा : भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने एक बार फिर शनिवार को कहा कि लोगों ने एक समर्थ, शक्तिशाली, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए तथा तुष्टीकरण, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए मतदान किया है। साथ ही, उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी 370 से ज्यादा और राजग 400 से अधिक लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगा। उनकी यह टिप्पणी आम चुनाव के सातवें एवं आखिरी चरण के दिन आई। मतगणना चार जून को होगी।
webdunia
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इस चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री मोदी ने 206 से ज्यादा चुनावी रैलियों को संबोधित किया, करीब 23 रोड शो किए, करीब 82 साक्षात्कार दिए और चुनावी मुद्दों को देश की जनता तक पहुंचाने का अथक प्रयास किया। उनके प्रयास निश्चित रूप से परिणाम दे रहे हैं।’’
नड्डा ने चुनाव के दौरान योगदान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित भाजपा नेताओं और करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। भाजपा प्रमुख ने चुनाव में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए राजग के घटक दलों को भी धन्यवाद दिया और कहा कि वे अपनी कड़ी मेहनत से लोगों तक अपने विचार पहुंचाने में सफल रहे। एजेंसियां 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त, आखिरी चरण में हुई 59 फीसदी से ज्‍यादा वोटिंग