Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा ने केजरीवाल के घर के पास लगाया बोर्ड, लिखा शीश महल भ्रष्‍टाचार का अड्डा

दिल्ली लोकसभा चुनावों में केजरीवाल बने बड़ा चुनावी मुद्दा

Advertiesment
हमें फॉलो करें shishmahal

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 28 अप्रैल 2024 (07:42 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के वास्ते राष्ट्रीय राजधानी में प्रचार अभियान के तेज होने के बीच प्रदेश भाजपा के नेताओं ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी निवास के पास एक बोर्ड लगा दिया जिस पर लिखा है, 'शीशमहल - करप्शन का अड्डा।'
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यहां सिविल लाइंस में मुख्यमंत्री के नए रंगरूप वाले बंगले के समीप यह बोर्ड लगाया गया क्योंकि यह महलनुमा घर अवैध रूप से तैयार किया गया है।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि यह बात दिल्ली के साथ-साथ आज देश की जनता को भी जानना चाहिए कि वह कोई मुख्यमंत्री निवास नहीं बल्कि केजरीवाल की विकृत सोच और भ्रष्ट मानसिकता के कारण एक शीशमहल में तब्दील हो चुका है।
 
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किया गया है और वह 7 मई तक न्यायिक हिरासत में हैं। 
 
केजरीवाल की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी ने बड़ा चुनावी मुद्दा बना लिया है। पार्टी ने लोगों से गिरफ्तारी का जवाब वोट से देने की अपील की है। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी दिल्ली में आप उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lok Sabha Elections 2024 : अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर खत्म नहीं हुआ सस्पेंस, अब मल्लिकार्जुन खरगे लेंगे फैसला