Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Indore Loksabha Election 2024 : इंदौर में शाम 7 बजे तक 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, क्या टूट पाएगा 2019 का रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें Indore Loksabha Election 2024 : इंदौर में शाम 7 बजे तक 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, क्या टूट पाएगा 2019 का रिकॉर्ड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 13 मई 2024 (19:48 IST)
Indore Loksabha Election 2024 : इंदौर में बिना कांग्रेस उम्मीदवार लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। सभी 2677 मतदान केन्द्रों पर सुबह निर्धारित समय पर मॉकपोल हुआ। इसके ठीक बाद सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। कांग्रेस ने बिना उम्मीदवार लोगों से नोटा दबाने की अपील की थी, वहीं भाजपा ने कोशिश रही कि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। इंदौर में शाम 7.20 बजे तक 60.75% मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि इसके बढ़ने की संभावना है। 2019 के चुनाव में 69.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह पिछले से करीब 9 प्रतिशत कम है। हालांकि अभी आंकड़ों में संशोधन हो सकता है।
मनाई शादी की सालगिरह : इंदौर के एबी रोड पर स्थित इंदौर पब्लिक स्कूल (आईपीएस) में आज सुबह एक बुजुर्ग दम्पत्ति अपने बेटे-बहू और बेटी के साथ मतदान केन्द्र पर पहुंचे। यहां वे एकत्रित हुए और मतदान कर बुजुर्ग दम्पत्ति श्री राधेश्याम सोहनी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गायत्री सोहनी की शादी की 49वी सालगिरह का जश्न मनाया। उक्त दंपत्ति के साथ पुत्र श्री उत्कर्ष सोहनी, बहू डॉ. गरिमा सोहनी और पुत्री अनुभूति सोहनी ने भी मतदान किया। इनका कहना था कि आज का दिन हमारे लिए यादगार क्षण हो गया है। लोकतंत्र के महायज्ञ में शामिल होकर मतदान कर हमने एक पुण्य का काम किया है।  
webdunia
हर वर्ग में देखने को मिला उत्साह : महिला-पुरुष की अलग-अलग कतारों में समान संख्या देखी गई। मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। जिले में क्या बुजुर्ग, क्या दिव्यांग, सभी आयु वर्ग के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। पहली बार मतदाता सूची में नाम शामिल होने के पश्चात युवाओं ने भी मतदान में हिस्सा लिया। उक्त सभी मतदाताओं ने मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। अनेक मतदाताओं के लिए इस बार का मतदान एक यादगार क्षण बन गया।
 
फर्स्ट टाइम वोटर भी था खुश : कक्षा 12वी में पढ़ने वाली एक बालिका वैष्णवी मनोज यादव के लिए भी आज का दिन यादगार हो गया। मतदाता सूची में नाम जुड़ने के पश्चात लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने के लिए पुलिस पब्लिक स्कूल स्थित मतदान केन्द्र वह पहुंची। बड़े उत्साह के साथ उसने मतदान किया। उसने बताया कि मतदान करने का मेरा सपना आज पूरा हो गया है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि आगे आने वाले सभी चुनावों में जरूर मतदान करूं। मतदान करना हमारा परम कर्तव्य है। लोकतंत्र ने हमें यह सबसे बड़ी ताकत दी है। 
 
कूलर, टेबल, कुर्सिया और ठंडा पानी : मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध करायी गई सुविधाओं से मतदाता बेहद खुश दिखायी दिए। लाबरिया भेरू में रहने वाली सपना, प्रियंका, राजेश और अनिल ने आज रामकृष्ण बाग स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान किया। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया। हमको बैठने के लिए छायायुक्त वेटिंग एरिया भी मिला। यहां बैठने के लिए पर्याप्त टेबल और कुर्सियां थी। हवा के लिए कूलर भी लगाए गए थे। पीने के लिए ठण्डा पानी था। मतदान केन्द्रों पर बहुत ही अच्छी व्यवस्थाएं थी। 
मताधिकार का प्रयोग करने आई दिव्यांग बालिका : एक दिव्यांग बालिका दुर्गा बैरागी ने लोकतंत्र के प्रति अपने उत्साह को कायम रखा। दिव्यांगता को बाधक नहीं बनने दिया। वह स्वयं अपने घर से मतदान केन्द्र तक चलकर आयी। उत्साह से मतदान किया। उसने बताया कि मैं पिछले नगर निगम और विधानसभा के चुनावों में भी मतदान कर चुकी हूं। मतदान के सिलसिले को मैंने इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कायम रखा। आज मतदान किया और मैंने प्रण किया है कि आने वाले सभी चुनावों में भी मतदान अवश्य करूंगी। 
webdunia
पोहे-जलेबी के साथ छाछ, केरी पना, आमरस : कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी। महू के मतदान केन्द्र जोशी गुराडिया में मतदाताओं के लिए शीतल जल के साथ ही छाछ की भी व्यवस्था की गई थी। इसी तरह कई मतदान केन्द्रों पर आमरस, रसना, केरी पना, शरबत, गन्ना रस की भी व्यवस्था की गई। इसी तरह छप्पन दुकान सहित अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों के व्यापारियों ने भी पोहे-जलेबी सहित अन्य खाद्य पदार्थ मतदाताओं को मतदाताओं को नि:शुल्क दिए।  
webdunia
ई रिक्शा की सुविधा : इंदौर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को अनेक सुविधाएं उपलब्ध करायी गई। ऐसे मतदाता जिन्हें मतदान केन्द्र तक आने-जाने में दिक्कत थी, उनकी सुविधा के लिए उन्हें ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों की सुविधा दी गई। 
webdunia
दृष्टि दिव्यांग ने दिया संदेश : महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ में रहने वाली 70 दृष्टि दिव्यांग बालिकाओं ने भी मतदान में हिस्सा लेकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मतदान के लिए इन दृष्टि दिव्यांगों को एक साथ बस में बैठाकर बाम्बे हॉस्पीटल के पास रिंग रोड स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में बने मतदान केन्द्र लाया गया। यहां उनसे मतदान कराया गया। दिव्यांग मतदाताओं ने एक साथ मतदान कर अपनी जीवटता और लोकतंत्र के प्रति विश्वास का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
webdunia
पैर से मताधिकार का प्रयोग : दोनों हाथ नहीं होने की दिव्यांगता को विक्रम अग्निहोत्री ने कभी भी अशक्तता एवं किसी कार्य में रूकावट महसूस नहीं की। अपनी जीवटता से उन्होंने हर उस कार्य को अंजाम दिया जो उन्होंने चाहा। हर चुनाव में वे अपने पैरों की उंगलियों का उपयोग कर मतदान करते आये हैं। उनकी इस जीवटता को देखकर निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें दिव्यांग ब्राण्ड एम्बेसेडर भी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कर उन्होंने सभी मतदाताओं के लिए एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है।  विक्रम ने अपने पिता सेवानिवृत्त आईजी विनयकांत अग्निहोत्री के साथ स्कूल स्कीम 78 में स्थित इटमा स्कूल में बने मतदान केन्द्र में मतदान किया।
 
पहले वोट फिर फेरे : इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र देपालपुर के चान्देर गांव में बने आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 117 में आज अजीब नजारा देखा गया। सजे-धजे मतदान केन्द्र पर जब दो दूल्हे पहुंचे तो लोगों को एक बारात आने का एहसास हुआ। जब दूल्हे  ईश्वर पिता कमल और पूनम पिता कमल अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए अंदर पहुंचे तो वहां मौजूद सभी लोगों ने लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना की। पूर्ण उत्साह के साथ उक्त दोनों ने मतदान में हिस्सा लिया। 
 
प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किया मतदान का प्रयोग : कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने भी किया। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा भ्रमण कर मतदान केंद्रों का सतत निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं और मतदान संबंधी अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। Edited by: Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आंध्र में विधायक ने मतदान केंद्र पर मतदाता को जड़ा थप्पड़, जानिए क्‍या है मामला...