Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Lok Sabha Election : कांग्रेस ने धुले से शोभा बच्छाव और जालना से कल्याण काले को मैदान में उतारा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Congress

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (00:45 IST)
Maharashtra Congress Lok Sabha Election Candidate List : कांग्रेस ने बुधवार को उत्तरी महाराष्ट्र की धुले लोकसभा सीट से शोभा बच्छाव और मध्य मराठवाड़ा क्षेत्र की जालना सीट से कल्याण काले को मैदान में उतारने की घोषणा की।
इसी के साथ कांग्रेस ने सीट बंटवारे के तहत महाराष्ट्र की मिली 17 सीट में से 15 सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। राज्य में कांग्रेस शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
बच्छाव राज्य की पूर्व मंत्री हैं जबकि काले राज्य कांग्रेस इकाई के वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी ने सीट बंटवारे के तहत मिली मुंबई महानगर की दो सीट पर अब तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धारवाड़ सीट पर लिंगायत संत दिंगलेश्वर स्वामी बढ़ाएंगे मोदी के मंत्री जोशी की मुश्किलें