नीतीश कुमार ने की PM मोदी से मुलाकात, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी
लोकसभा चुनाव में बिहार में राजग ने एकसाथ चुनाव लड़ा
Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 (14:46 IST)
Updated Date: Mon, 03 Jun 2024 (14:55 IST)
Nitish Kumar met Narendra Modi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) के नतीजे आने से एक दिन पहले में सोमवार को नई दिल्ली में यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच क्या बात हुई, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है। माना जा रहा है कि बिहार में जद (यू) की लोकप्रियता में हाल के वर्षों में कुछ गिरावट आई है। इसके बावजूद कुमार के नेतृत्व वाली यह पार्टी एक प्रमुख राजनीतिक ताकत है।
बिहार में राजग ने एकसाथ चुनाव लड़ा : लोकसभा चुनाव में इस बार बिहार में राजग ने एकसाथ चुनाव लड़ा है। इस गठबंधन में भाजपा और जद (यू) के अलावा चिराग पासवान और पशुपति पारस के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की अगुआई वाला हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं, वहीं विपक्षी गठबंधन की अगुआई प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल कर रहा है। इसमें कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं।
नीतीश कुमार वर्ष 2005 से ही बिहार की कमान संभालते रहे हैं। बिहार विधानसभा में आंकड़ों के लिहाज से राजद और भाजपा के बाद उनकी पार्टी तीसरे स्थान पर है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें