Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, केएल शर्मा अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार

हमें फॉलो करें rahul gandhi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 3 मई 2024 (08:08 IST)
rahul gandhi to contest from raibareli : कांग्रेस ने शुक्रवार को राहुल गांधी को रायबरेली और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया है। राहुल आज सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन में मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगे। ALSO READ: BJP की एक और लिस्ट, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह उम्मीदवार
 
पार्टी ने आज सुबह सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है।
 
रायबरेली में राहुल का मुकाबला उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से होगा। दिनेश प्रताप सिंह पहले कांग्रेस में ही थे लेकिन साल 2018 में वह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। अमेठी में किशोरी लाल शर्मा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को टक्कर देंगे।
 
इस बीच अमेठी में प्रशासन ने शुक्रवार को कांग्रेस के रोड शो को अनुमति दे दी। प्रशासन ने 151 वाहनों को मंजूरी दे दी। ALSO READ: मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं, शहादत मिली, राजीव गांधी को याद कर भावुक हुईं प्रियंका
 
अमेठी सीट का प्रतिनिधित्व 2004 से राहुल गांधी ने किया और वह लगातार तीन बार इस निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए। वह 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। राहुल गांधी वर्तमान में केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां से उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव जीता था। इस बार भी राहुल वायनाड से चुनाव मैदान में हैं।
 
वर्ष 2004 से 2024 तक रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सोनिया गांधी ने किया। उससे पहले सोनिया गांधी ने राजनीति में प्रवेश करने के बाद अमेठी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और 1999 में पहली बार चुनाव लड़ा था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

AAP और कांग्रेस ने दिल्ली फतह के लिए बनाई खास रणनीति