Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस और आप में सीट शेयरिंग पर बनी बात, कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने की तैयारी

हमें फॉलो करें कांग्रेस और आप में सीट शेयरिंग पर बनी बात, कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (14:38 IST)
  • सपा के बाद कांग्रेस का AAP से सीटों पर समझौता
  • दिल्ली और गुजरात में साथ लड़ेंगे चुनाव
  • अप्रैल-मई में हो सकते हैं लोकसभा चुनाव
Loksabha election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) एवं कांग्रेस के बीच बातचीत अंतिम चरण में है। कहा जा रहा है कि दोनों पक्ष जल्द ही अपने गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में हो सकते हैं।
दिल्ली में किसको कितनी सीटें : मीडिया खबरों के अनुसार, दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। आप दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली की सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय राजधानी की सभी 7 लोकसभा सीटें वर्तमान में भाजपा के पास हैं।
 
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि गठबंधन पर बातचीत में देरी हो रही है। उन्होंने अगले एक या दो दिनों में ताजा घटनाक्रम का संकेत भी दिया था।
 
गुजरात में क्या होगा सीटों का समीकरण : गुजरात में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। इसके तहत कांग्रेस 24 और आप 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। AAP पहले ही गुजरात की भरूच और भावनगर सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। भरूच सीट से चैतर वसावा और भावनगर सीट से उमेश मकवाणा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
उम्मीद जताई जा रही है कि पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में कांग्रेस और आप समझौते के करीब नजर आ रही है। साथ चुनाव लड़कर कांग्रेस और आप दिल्ली में भाजपा को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

इससे पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में नरम रुख अपनाते हुए समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग पर सहमति जताई थी। यहां सपा 63 और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने सपा को 1 सीट दी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तरप्रदेश में सपा और कांग्रेस के गठबंधन से लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A को मिलेगी नई राह?