Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कंगना पर सुप्रिया श्रीनेत की अभद्र टिप्पणी को लेकर क्या बोली BJP

रनौत हैं हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा उम्मीदवार

हमें फॉलो करें कंगना पर सुप्रिया श्रीनेत की अभद्र टिप्पणी को लेकर क्या बोली BJP

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 27 मार्च 2024 (05:00 IST)
Indecent remarks against Kangana Ranaut: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नई दिल्ली में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर मंगलवार को प्रमुख विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा और उसके शीर्ष नेतृत्व से माफी की मांग की।

 
श्रीनेत ने विवादास्पद टिप्पणियों को हटाया : श्रीनेत के सोशल मीडिया मंच पर रनौत के खिलाफ एक विवादास्पद टिप्पणी पोस्ट किए जाने के एक दिन बाद भाजपा की यह प्रतिक्रिया सामने आई है। रनौत को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। विवाद बढ़ने के बाद श्रीनेत ने अपने सभी सोशल अकाउंट्स से विवादास्पद टिप्पणियों को हटा दिया। उन्होंने यह दावा किया कि विवादास्पद पोस्ट उनके द्वारा नहीं बल्कि किसी और के द्वारा किए गए थे जिनकी उनके अकाउंट तक पहुंच थी।
 
श्रीनेत के स्पष्टीकरण को खारिज करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि पार्टी के सोशल मीडिया प्रमुख की कायरतापूर्ण टिप्पणी गलती से नहीं बल्कि जानबूझकर की गई थी। त्रिवेदी ने कहा कि उन्होंने (श्रीनेत) पोस्ट को यह कहते हुए हटा दिया कि उनके अकाउंट तक पहुंच रखने वाले किसी व्यक्ति ने इसे पोस्ट किया था। इससे साफ होता है कि कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट कहां से संचालित होते हैं। देश को समझना चाहिए कि कांग्रेस द्वारा इस तरह की नकारात्मक और कायराना टिप्पणी जानबूझकर तो की ही जाती है बल्कि एक डिजाइन के रूप में की जाती है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि इससे साबित होता है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन कुछ अज्ञात ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं।

 
मनोज तिवारी ने कहा, श्रीनेत की टिप्पणी घृणित सोच :  भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि रनौत के खिलाफ श्रीनेत की टिप्पणी महिलाओं के बारे में कांग्रेस की घृणित सोच दिखाती है। उन्होंने विपक्षी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से माफी की मांग की। तिवारी ने विपक्षी दल से श्रीनेत के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हम कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है तो देश की महिलाएं और लोग उसे जवाब देंगे।

 
बांसुरी स्वराज ने रनौत को भारत की बेटी करार दिया :  भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने रनौत को भारत की बेटी करार दिया और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से पूछा कि क्या श्रीनेत की टिप्पणी उन्हें स्वीकार्य है? उन्होंने कहा कि इस तरह के अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल उसके लिए किया गया है, जो भारत की एक महिला और बेटी है। यह महिलाओं के बारे में कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। बांसुरी ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को श्रीनेत की टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।

 
शहजाद पूनावाला ने नारी शक्ति का अपमान बताया : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने श्रीनेत के स्पष्टीकरण को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने नारी शक्ति का अपमान करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणी पोस्ट की जिसके लिए उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
 
पूनावाला ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि सुप्रिया को लंबे समय तक यह कैसे एहसास नहीं हुआ कि इस तरह की पोस्ट जारी की गई है? क्या उन्हें अपने अकाउंट के नोटिफिकेशन नहीं आते? कितने लोग उनका अकाउंट संभालते हैं? इस अपराधी की पहचान करने में इतना समय कैसे लग रहा है? उन्होंने अभी तक इस व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं कराई है? क्या इस तरह वे कांग्रेस के अकाउंट संभालते हैं? अंतिम जांच किए बगैर के पोस्ट? बिल्कुल नहीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

11
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीलीभीत लोकसभा सीट पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं वरुण गांधी