Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या अमेठी से लड़ेंगे चुनाव, राहुल गांधी ने दिया यह जवाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें loksabha election 2024

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 17 अप्रैल 2024 (15:35 IST)
Rahul Gandhi news in hindi : उत्तरप्रदेश ही नहीं देशभर के लोगों की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी क्या इस बार अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? राहुल गांधी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सवाल का जवाब दिया। 
राहुल ने भाजपा पर निशाना साधने के साथ ही अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि फैसला कांग्रेस आलाकमान के हाथ में छोड़ा। उनका कहना है कि कांग्रेस जो कहेगी वो करेंगे। कहा जा रहा है कि वायनाड में मतदान के बाद राहुल गांधी अमेठी से नामांकन भर सकते हैं।
 
खास बात यह है कि राहुल गांधी ने अमेठी लोकसभा को लेकर अभी तक मना नहीं किया है। कांग्रेस का गढ़ होने के कारण अमेठी और रायबरेली सीट पर गांधी परिवार को ही निर्णय लेना है। एके एंटनी समेत कई कांग्रेस नेता दावा कर चुके हैं कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अभी तक अमेठी और रायबरेली को लेकर अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं। राहुल केरल की वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। ऐसे में पार्टी अमेठी या रायबरेली सीट पर गांधी परिवार के किसी सदस्य को चुनाव मैदान में उतार सकती है।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पहले ही कह चुके हैं कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा में से कोई ना कोई तो इन दोनों में से किसी सीट पर चुनाव जरूर लड़ेगा।
 
2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में राहुल ने भाजपा नेता स्मृति ईरानी को मात दी थी। 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल को हराया था। भाजपा ने एक बार फिर अमेठी से स्मृति को उम्मीदवार बनाया है। राहुल यहां से चुनाव लड़ते हैं तो इस बार भी उनका सामना स्मृति से ही होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओडिशा सीएम नवीन पटनायक 2 विधानसभा सीटों से लड़ेंगे चुनाव, 9 और उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी