Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल तक आंध्रप्रदेश को धोखा दिया : वाईएस शर्मिला

हमें फॉलो करें प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल तक आंध्रप्रदेश को धोखा दिया : वाईएस शर्मिला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

कडपा (आंध्र प्रदेश) , बुधवार, 8 मई 2024 (17:55 IST)
YS Sharmila's big allegation on Prime Minister Modi : आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में प्रवेश करने के लायक नहीं हैं क्योंकि उन्होंने बीते 10 साल में राज्य को धोखा दिया है।
राज्य में प्रवेश करने के लायक नहीं प्रधानमंत्री मोदी : शर्मिला ने आरोप लगाया कि मोदी एकसाथ हो रहे लोकसभा और विधानसभा चुनाव की वजह से आंध्र प्रदेश के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। कडपा में शर्मिला ने आरोप लगाया, आप (प्रधानमंत्री) राज्य में प्रवेश करने के लायक नहीं हैं। पहले आंध्र प्रदेश के लोगों से माफी मांगें। 10 साल तक आपने राज्य को धोखा दिया है और अब आप घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
चुनाव के कारण आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : प्रधानमंत्री की एक के बाद एक हालिया यात्राओं का जिक्र करते हुए शर्मिला ने दावा किया कि वह राज्य के विकास के लिए नहीं बल्कि चुनाव के कारण आ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को आंध्र प्रदेश से किए गए वादों को पूरा करने की चुनौती देते हुए कहा कि वह हलफनामा दें कि वादे पूरे किए जाएंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं- पैसे देकर वोट खरीद रही है भाजपा