Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिमला लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

हमें फॉलो करें शिमला लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम
, मंगलवार, 21 मई 2019 (22:02 IST)

Himachal Pradesh (4/4)

Party Lead/Won Change
img BJP 4 --
img Congress 0 --
img Others 0 --
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : सुरेश कश्यप (भाजपा), धनीराम शांडिल (कांग्रेस)
शिमला से भाजपा ने मौजूदा सांसद वीरेंद्र कश्यप का टिकट काटकर सुरेश कश्यप को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व सांसद धनीराम शांडिल पर दांव आजमाया है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता गंगू राम मुसाफिर को पटकनी देने वाले सुरेश कश्यप लोकसभा चुनाव में भी अपना परचम लहरा पाएंगे।
[$--lok#2019#constituency#himachal_pradesh--$]
परिचय : उत्तर भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एक सर्वाधिक खूबसूरत लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह सुरम्य पहाड़ी क्षेत्र राज्‍य का सबसे महत्‍वपूर्ण पर्यटन केंद्र होकर अपने प्राकृतिक सौंदर्य के कारण देश-विदेश में प्रसिद्ध है। इसका नाम देवी श्‍यामला के नाम पर रखा गया है जो काली का अवतार हैं। इसे पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है।
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के अनुसार, शिमला शहर की जनसंख्‍या 1 लाख 69 हजार 578 है, जिसमें 93,515 पुरुष और 76,426 महिलाएं हैं।
 
अर्थव्यवस्था : यहां की अर्थव्यस्था मुख्य तौर पर पर्यटन पर निर्भर है, देश-विदेश से सैलानी यहां घूमने आते हैं। यहां निर्मित कला और शिल्प उत्पादों की अत्यधिक मांग रहती है। यहां उत्कृष्ट आभूषणों, कढ़ाई वाले शॉल और कपड़ों से लेकर चमड़े की वस्तुओं और मूर्तियां तक ​​कई चीज़ें बनाई जाती हैं। यहां के कालीन भी एक बड़ा आकर्षण हैं।

भौगोलिक स्थिति : शिमला समुद्र तल से 2206 मीटर (7238 फीट) की औसत ऊंचाई पर स्थित है और यह 7 पहाड़ियों वाले एक ऊंचे स्‍थान पर फैला हुआ है। यह शहर पूर्व से पश्चिम तक लगभग 9.2 किलोमीटर लंबा है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के वीरेंद्र कश्यप यहां सांसद हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस के उम्‍मीदवार मोहनलाल ब्राक्टा को 84 हजार 187 वोटों से हराया था। 2009  के लोकसभा चुनाव में भी यहां वीरन्द्र कश्यप ही सांसद थे। हालांकि पहले चुनाव से लेकर अब तक यहां ज्यादातर समय कांग्रेस का ही सांसद रहा है।
 
हिमाचल प्रदेश के बारे में : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीटें हैं। पिछले चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए थे। यहां मुख्‍य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। भाजपा ने कांगड़ा से शांता कुमार के स्थान पर किशन कपूर को उम्मीदवार बनाया है। शिमला में वीरेन्द्र कश्यप के स्थान पर सुरेश कश्यप मैदान में हैं। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और मंडी से रामस्वरूप शर्मा फिर से उम्मीदवार बनाए गए हैं। कांग्रेस ने हमीरपुर से रामलाल ठाकुर, कांगड़ा पवन काजल, मंडी आश्रय शर्मा और शिमला से कर्नल धनीराम शांडिल को उम्मीदवार बनाया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वाराणसी लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम